ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

विश्वनाथ कॉरिडोर में पहुंचते ही भक्त पूछ रहे हैं ज्ञानवापी मस्जिद के नीचे व्यास जी के तहखाने का पता, दर्शन को लेकर है आतुर

Photo Source :

Posted On:Friday, February 2, 2024

वाराणसी । देश के धार्मिक कैनवास पर रामधुन अभी सोलह कलाओं से काबिज भी नहीं हुई थी कि महादेव की नगरी में इतिहास का तहखाना खुल गया। मंदिर की देहरी पर कदम रखते ही बाबा के दुलारों की आंखे आज उस तहखाने को ढूंढ रही थीं जिसके इतिहास ने आधी रात आंखें खोलीं है। आस्था का कोई गूगल मैप नहीं होता। इसलिए आज बाबा के आंगन में मौजूद पुजारियों-पुलिसवालों से सबसे ज्यादा सवाल यही पूछा गया - वो व्यासजी का तहखाना कहां है? बाबा के दर्शन को खड़ी भीड़ आज सिर्फ सोने के शिखर वाले मंदिर को ही नहीं, उस तहखाने को भी ढूंढ रही थी जहां 30 साल बाद पूजा की इजाजत मिली है। शायद यही वजह थी की उस तहखाने की ओर मुंह कर सालों से बैठे नंदी के कान में मन्नतें कहने वाले आज थोड़े ज्यादा लोग थे। वो नंदी तक पहुंचते, कान में बुदबुदाते और फिर गर्दन घुमाकर जाली के पीछे, आंखों से बैरीकेड खोल उस पार चले जाते।


नंदी और ज्ञानवापी के बीच की बेहद संकरी गली में आज नया कारपेट बिछा था। श्रद्धालु कहां से आएंगे और कहां तक जाएंगे इसके लिए रात से दोपहर तक बंदोबस्त भी पूरा था। भीतर लाल कालीन बिछा था और सामने गेरुए रंग में लिपटे विग्रह विराजमान थे। आधी रात से अर्चक जिनका राग-भोग संभाल रहे थे, शाम चार बजे अचानक उस व्यास जी के तहखाने के दर्शन खुल गए। इतिहास और कानून की स्केल पर पूरे 30 साल बाद। लोग उस रास्ते से गुजरने लगे जहां अब तक पाबंदी थी। उनमें से कुछ तो ये भी नहीं जानते थे कि वो जिस विग्रह और तहखाने के आगे हाथ जोड़ रहे हैं वो है क्या? उनके लिए वो सिर्फ भगवान थे। और जो जानते थे वो खुश थे, ये सोचकर कि अपने नाती-पोतों को बताएंगे, ज्ञानवापी में तहखाने के जब पहले दर्शन खुले तो वो वहां थे। वहां जितने दर्शनार्थी थे उतने ही पुलिस वाले भी।

इसी तहखाने के ठीक ऊपर नमाज अदा करने वाले जुट रहे थे। पहले एक। दो। चार-पांच फिर अचानक कुछ दर्जन। वो तमाम लोग नीचे तहखाने के सामने से दर्शन को गुजर रहे लोगों को हैरत से देख रहे थे। जिसे मस्जिद कहते थे उसके नीचे मंदिर है ये देखकर वो हैरान थे। ये एएसआई का सच है जो उन्हें कुबूल नहीं। इतिहास की भी अजीब बिसात है। ये पिछले 48 घंटो में परतों में खुल रहा है। पहले कोर्ट का केस। दलीलें। आदेश। फिर पूजा और दर्शन। वहां बुलेटप्रूफ जैकेट और पटका पहने जवान नंगे पैर ड्यूटी दे रहे हैं। पुलिसवालों के माथे पर बाबा की भभूत है। आस्था का अपना प्रोटोकॉल है। बाहर आते-आते एक श्रृद्धालु कहते हैं नंदी का तप है-रास्ता खुल रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.