ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

आयकर विभाग की छापेमारी में अबू आजमी के खिलाफ मिले कई सुराग, सभी बैंक अकाउंट हुई सीज़

Photo Source :

Posted On:Sunday, October 8, 2023

वाराणसी । बीते गुरुवार को समाजवादी के पूर्व सांसद अबू आजमी के करीबी विनायका ग्रुप पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की थी। टीम ने मलदहिया के विनायक प्लाजा और जेल रोड के वरुणा गार्डन में समेत कई अन्य जगहों पर रेड मारकर कागजात, मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में लिया था। वहीं आयकर विभाग के छापे में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

आरोप है कि समाजवादी पार्टी के नेता व महाराष्ट्र की एक सीट से विधायक अबू आजमी ने सगे- संबंधियों के साथ ही नौकर, ड्राइवर के नाम पर जमीन व आलीशान फ्लैट खरीदे हैं। वरूणा गार्डेंन में फ्लैट और बाबतपुर एयरपोर्ट के पास खरीदी गई जमीन में अबू आजमी की कंपनी के कुछ कर्मियों के नाम भी शामिल हैं।

आयकर विभाग की बेनामी विंग ने कई बैंक अकाउंटस किए सीज 
आयकर अधिकारियों के अनुसार, बाबतपुर एयरपोर्ट के पास जमीन पर शहर का सबसे बड़ा आवासीय प्रोजेक्ट बनाया जाना था। यह जमीन भी तीन से चार लोगों के नाम पर खरीदी गई है। बिल्डर गणेश गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल, मुंबई के एक और बिल्डर ने विनायक प्लाजा प्रोजेक्ट बनाया है। इसमें अबू आजमी ने इनवेस्ट किया है, लेकिन कागजात में कहीं भी नाम नहीं है। मगर, विनायक ग्रुप के बैंक खातों से लंबा-लंबा ट्रांजेक्शन हुआ है। यही कारण है कि आयकर विभाग की बेनामी विंग ने कई बैंक अकाउंटस को सीज किया है। आयकर विभाग की बेनामी विंग यह भी पता लगा रही है कि अबू आजमी की कंपनी से और किन-किन बिल्डरों का जुड़ाव है।

वहीं जमीन की खरीद-फरोख्त से संबंधित दस्तावेतों की जांच से पता चला कि शहर के तीन बिल्डरों ने अबू आजमी के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मुंबई में भी अबू आजमी के प्रोजेक्ट पार्टनर हैं।

अब बिल्डरों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। शहर के बिल्डर पिछले कई वर्षों से अबू आजमी के साथ काम कर रहे हैं। 2012-13 में अबू आजमी ने विनायक प्लाजा प्रोजेक्ट शुरू कराया। 
बता दें कि, आजमगढ़ के रहने वाले अबू आजमी समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष हैं। लंबे समय से मुंबई में रहते हैं। अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी की शादी फिल्म अभिनेत्री आयशा टाकिया से हुई है। वहीं अबू आजमी ने 2007 में पहले सिल्क व्यापारी और फिर रियल इस्टेट कारोबारी के रूप में अपनी छाप छोड़ने वाले बिल्डर गणेश गुप्ता, साड़ी कारोबारी सर्वेश अग्रवाल के साथ मिलकर पहला प्रोजेक्ट शिवपुर के वरूणा गार्डेंन के नाम से शुरू किया था। उस समय से वरूणा गार्डेन अपार्टमेंट शहर का सबसे महंगा और पॉश माना जाता रहा है। इस प्रोजेक्ट में मुंबई के एक और बिल्डर ने साथ काम किया था। वर्ष 2012-13 में अबू आजमी ने शहर के बीच मलदहिया चौराहे पर विनायक प्लाजा प्रोजेक्ट शुरू कराया। कई विवादों का निपटारा करते हुए विनायक प्लाजा का निर्माण पूरा हो सका।

विनायक प्लाजा में लगा है अबू आजमी का पैसा
 छापा मारने वाली टीम के अनुसार, शॉपिंग कांप्लेक्स के तौर पर बने विनायक प्लाजा में अबू आजमी का पैसा लगा है। मगर, कहीं भी लिखा पढ़ी में नाम सामने नहीं आया। अब अबू आजमी के साथ काम करने वाले अन्य बिल्डरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। तमाम संपत्तियां बेनामी हैं। बिल्डर गणेश गुप्ता का तीन वर्ष पहले निधन हो चुका है। अब विनायक ग्रुप में गणेश गुप्ता की पत्नी आभा गुप्ता व सर्वेश अग्रवाल पाटनर्र हैं। 

हवाला के जरिये भेजे रुपये 
आयकर अधिकारियों के अनुसार, 2018 से 2022 तक विनायक ग्रुप को 200 करोड़ की आय हुई थी। इसमें 160 करोड़ रुपये का आयकर खुलासा किया गया था। मार्च 2023 में जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि 40 करोड़ रुपये अबू आजमी को हवाला के जरिये भेजे गए थे। इस पर अबू आजमी को नोटिस भेजा गया था। 

लगभग ढाई सौ करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा
 आयकर अधिकारियों ने बताया कि लगभग ढाई सौ करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी जाएगी। मुख्यालय के आदेश के बाद बेनामी सपंत्ति जब्त की जा सकती है। फिलहाल वरूणा गार्डेंन के फ्लैट और विनायक प्लाजा के दो फ्लोर सीज किए गए हैं। सीज संपत्ति पर अगले आदेश तक कोई काम नहीं हो सकता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.