ताजा खबर
3000 फीट ऊंचाई, 2 मिनट में टुकड़ों में बंटा जहाज, दलदल में गिरा और मारे गए 114 पैसेंजर्स   ||    घास और मूंगफली के छिलके खाने को मजबूर लोग! इस शहर में तेजी से गंभीर हो रहा भुखमरी का संकट   ||    महिला सासंद को ड्रग्स देकर रातभर किया सेक्सुअल एसॉल्ट, अस्पताल की टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर दावा   ||    आरयलैंड की मोहर चट्टानों से गिरकर युवती की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा   ||    अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक! कार ने व्हाइट हाउस के गेट को मारी टक्कर, चालक की मौत   ||    30 लोग मारे और काटकर खा गए; घर में मिले कटे हाथ, मानव मांस से बना अचार, नरभक्षण की खौफनाक कहानी   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ईंधन के नए रेट   ||    दो बेटी होने पर 1 लाख… 1 पर 50 हजार रुपये दे रही सरकार, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ?   ||    IIT के छात्रों को क्यों नहीं मिल रही नौकरी? भारत में कुछ ऐसे हैं हालात   ||    IPL 2024: ‘दबाव नहीं झेल सके..’ KKR से मिली हार का केएल राहुल ने किसे ठहराया दोषी   ||   

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर पांच दिवसीय गंगा महोत्सव का किया शुभारंभ

Photo Source :

Posted On:Friday, November 24, 2023

वाराणसी । उत्तरवाहिनी मां जान्हवी के तट पर राजघाट एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद घाट पर शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध गंगा महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कर गंगा महोत्सव का शुभारंभ किया। इससे पूर्व मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विधिवत गंगा पूजन भी किया। वही डॉ राजेन्द्र प्रसाद घाट पर भी गंगा महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि संगीत काशीवासियों के डीएनए में है, यह उनके मन-मस्तिष्क में बसता है। मोक्षदायिनी काशी में मृत्यु भी त्यौहार है। संगीत के चारो विद्या को काशी ने दिया है। लोगो ने गंगा के तट पर साधना करके दुनिया में नाम रोशन किया। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट को बढ़ा कर गंगा महोत्सव के कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान किया गया है। उन्होने संगीत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका मानना है कि आतंकवादियो के मध्य यदि संगीत संचालन किया जाय, तो उनका भटका हुआ मन मुख्य धारा में वापस आ सकता है।

राजघाट पर गंगा महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित सांस्कृतिक सुर गंगा की शुरुआत महेंद्र प्रसन्ना के शहनाई वादन से हुआ। इसी श्रृंखला में समित त्यागी ने सुगम संगीत, डॉ आशीष कुमार ने ध्रुपद गायन, पं. तारकनाथ मिश्रा ने सितार वादन, सुश्री पर्णिका श्रीवास्तव ने लोक नृत्य, डॉ शिवांग बाल्हकेश्वर ने भजन तथा सुजीत कुमार तिवारी ने भजन गायन से लोगों का मन मोहा। इन कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति ने गंगा महोत्सव में आए लोगों को पूरे कार्यक्रम के दौरान सुर सरिता में गोता लगाने पर बाध्य किया। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद घाट पर आयोजित गंगा महोत्सव के सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां दी।

गंगा महोत्सव के "दूसरे दिवस शुक्रवार" को डॉ अर्चना आदित्य महास्कर द्वारा शास्त्री गायन, आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा भजन गायन, दीपक सिंह द्वारा लोक गायन, पं० अंशुमन महाराज द्वारा सरोद वादक, सुश्री दिव्या व राहुल द्वारा ओड़िसी एवं भरतनाट्यम नृत्य, पदमश्री मालिनी अवस्थी का लोक गायन के साथ ही पदमश्री पदमजा रेड्डी द्वारा कच्ची कच्चीपुड़ी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति की जाएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.