ताजा खबर

कमजोर पड़ा मानसून, काशी में सामान्य से 42% कम बारिश; उमस से लोग परेशान

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 13, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: lमानसून सीजन में इस बार काशी में बारिश का आंकड़ा पिछले 50 वर्षों के औसत से काफी पीछे चल रहा है। अब तक शहर में केवल 111.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 42 प्रतिशत कम है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मानसून की रफ्तार धीमी रही और यहां 138.2 मिमी बारिश के साथ सामान्य से 35 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। पिछले साल इसी अवधि तक काशी में 175 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी थी।

मानसून की शुरुआत में अच्छी बारिश होने से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन पिछले तीन दिनों से बारिश न होने के कारण उमस लगातार बढ़ रही है। रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही और हवा में नमी बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन और रात दोनों समय लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बढ़ी हुई नमी के कारण गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया गया।

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में मौसम फिर करवट ले सकता है और अच्छी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों के औसत के मुताबिक इस समय तक काशी में 191.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 111.5 मिमी वर्षा हुई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.