ताजा खबर
Vakri Grah: ग्रह का वक्री होना क्या है, इसका असर क्या होता, कौन ग्रह कभी नहीं होते हैं वक्री?   ||    आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||   

नगर निगम ने धोखाधड़ी से बचने के लिए नगद लेनदेन किया बंद , होगा जनता को फायदा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 17, 2023

वाराणसी। धोखाधड़ी और गबन के आरोपों से बचने के लिए नगर निगम ने तय किया है कि इस महीने से वह नकद लेनदेन बंद करेगा। सीवर, जल, और गृह कर का भी भुगतान ऑनलाइन जमा किया जाएगा। साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का शुल्क भी ऑनलाइन जमा किया जाएगा। सभी टैक्स कलेक्शन सेंटर पर क्यूआर कोड उपलब्ध कराए जाएंगे। गृह, जल, और सीवर करों के भुगतान के लिए आमतौर पर चेक दिये जाते हैं, लेकिन हाल ही में 50 से ज्यादा चेक बाउंस हो गए हैं। इस दौरान, कई कर्मचारियों ने गृह कर जमा करने की रसीदें दी, लेकिन पैसा नगर निगम के बैंक खाते में जमा नहीं हुआ है। इस पर नगर आयुक्त शिपू गिरी ने पूरी व्यवस्था में बदलाव का फैसला लिया है कि अब किसी भी प्रकार का नकद लेनदेन नहीं होगा।

नई व्यवस्था से जनता को फायदा होगा
 सभी प्रकार के कर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज के शुल्क अब ऑनलाइन जमा किए जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी कंप्यूटर सेल को सौंपी गया है। बता दें कि आठों जोन के टैक्स कलेक्शन सेंटर को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। साथ ही नकद लेनदेन होने वाली जगहों पर क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। नई व्यवस्था से जनता अब ऑनलाइन शुल्क भर सकेगी। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि इस महीने से अब सभी जगहों पर डिजिटल लेनदेन होगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता को सहूलियत मिलेगी।

गृहकर में अब 10% छूट
 31 अक्टूबर तक गृहकर में 10% की छूट अब 31 अक्तूबर तक है। बता दें कि नगर निगम ने नवरात्र, दशहरा और जीआईएस सर्वे के दौरान आई आपत्तियों को देखते हुए छूट की अवधि बढ़ा दी है। मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त शिपू गिरि के मुताबिक, इसके बाद तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। इस अवधि के दौरान गृहकर जमा करने वालों को 10% की छूट मिलेगी। इससे पहले यह छूट 15 अक्तूबर तक थी। बता दें कि रविवार को अवकाश के दिन भी नगर निगम के जोनल कार्यालय के सभी टैक्स कलेक्शन सेंटर खुले रहे। इस दौरान 682 लोगों ने रविवार को 32.63 लाख रुपये जमा कराए हैं। इस बार गृहकर मद में वसूली के लिए लक्ष्य 84 करोड़ रुपये रखा गया है और अब तक 2.20 लाख भवन स्वामियों में से 89449 ने 34.71 करोड़ रुपये जमाकर छूट का लाभ उठाया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.