ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

सड़क हादसे में गर्भवती महिला की हुई दर्दनाक मौत , पति गंभीर रूप से घायल

Photo Source :

Posted On:Monday, August 28, 2023

वाराणसी। वाराणसी में यातायात विभाग के लाख जागरूकता अभियान और चेतावनी के बावजूद सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन लोग रैश ड्राइविंग का शिकार हो रहे हैं। शनिवार देर रात भी ऐसा ही कुछ हादसा हुआ, जब तेज रफ़्तार ने एक गर्भवती महिला की जान ले ली। हादसा इतना दर्दनाक था कि गर्भवती महिला 20 मीटर तक सड़क पर घिसती चली गई। घटना पुलिस लाइन गेट के सामने की है। जहां सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं, हादसे में महिला के पति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पाकर कैंट थाने की पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक, आईजी रेंज ऑफिस से सेवानिवृत्त दरोगा संजय सिंह पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। चांदमारी क्षेत्र में उनका मकान बन रहा है। संजय सिंह की इकलौती बेटी वैष्णवी सिंह (24 वर्ष) की शादी दिसंबर 2021 में बलिया जिले के रसड़ा थाना के कुरेम गांव निवासी दरोगा सिंह के बेटे विक्रम शत्रुघ्न सिंह के साथ हुई थी। वैष्णवी गर्भवती थीं और एक हफ्ते बाद उनका प्रसव होना था। शनिवार को वैष्णवी को कार से लेकर विक्रम शत्रुघ्न सिंह 'डॉक्टर को दिखाने बनारस आए थे। इसके बाद वह पुलिस लाइन स्थित अपनी ससुराल गए। रात 11 बजे के लगभग वह स्कूटी पर वैष्णवी को बैठा कर चांदमारी स्थित अपने ससुर के मकान पर जा रहे थे। पांडेयपुर फ्लाईओवर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैष्णवी लगभग 20 मीटर दूर तक घिसटती चली गईं और विक्रम शत्रुघ्न सिंह छिटक कर दूर जा गिरे।

पुलिस कर्मियों की मदद से दंपती को समीप के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वैष्णवी को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही विक्रम शत्रुघ्न सिंह को बीएचयू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार सवार लोग उसे छोड़ कर भाग निकले। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से कार के साथ उसमें सवार एक व्यक्ति पकड़ा गया। पुलिस की सूचना पर आए विक्रम शत्रुघ्न सिंह के पिता दरोगा सिंह की तहरीर पर रविवार को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

दूसरे दिन दी गई पति को पत्नी के मौत की जानकारी अस्पताल में भर्ती विक्रम शत्रुघ्न सिंह को शनिवार की रात उनकी पत्नी की मौत की जानकारी नहीं दी गई। रविवार को बलिया से उनके परिजन आए, तब उनकी पत्नी की मौत की जानकारी उन्हें दी गई। परिजनों के अनुसार, विक्रम शत्रुघ्न सिंह की रीढ़ की हड्डी सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। गर्भवती पत्नी की मौत की जानकारी पाने के बाद उनकी आंखों से आंसुओं की धार रुकने का नाम नहीं ले रही है। उधर, वैष्णवी के बीमार पिता संजय सिंह भी रो रोकर बेहाल थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.