ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

पी.एफ.आई. के दो गिरफ्तार सदस्यों के लिए कोर्ट ने मंजूर की रिमांड, आज सुबह 10:00 बजे से रहेंगे 55 घंटे की रिमांड पर

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 27, 2022

वाराणसी। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इण्डिया (पी.एफ.आई.) के वाराणसी में दो सक्रिय सदस्यों को एन.आई.ए. और यू.पी.ए.टी.एस. ने संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर उन्हें यू.पी.ए.टी.एस. के वाराणसी पुलिस को सौंप दिया था, जहां से मोहम्मद शाहिद और रिजवान अहमद को जेल पुलिस ने उनसे पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड मांगी थी जिसपर कोर्ट ने  55 घंटे की रिमांड मंजूर कर दी है। अब पुलिस इन्हे गुरुवार की शाम 5 बजे वापस जेल पहुंचाएगी। पुलिस ने आरोपियों की सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।

यह कस्टडी रिमांड 27 सितम्बर सुबह 10 बजे से गुरुवार 29 सितम्बर शाम 5 बजे तक चलेगी। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में कल सबसे पहले दोनों का मेडिकल मुआयना होगा उसके बाद पुलिस को सौंपा जाएगा। इसके अलावा जब उन्हें पुलिस जब दाखिल करेंगी तब भी उनका मेडिकल मुआयना किया जाएगा। आरोपी अपने अधिवक्ता को भी पूछताछ के समय 20 मीटर की दूरी पर अपने अधिवक्ता को रख सकेंगे। इस दौरान पुलिस दोनों के घरों की तालाशी, उनेक बैंक अकाउंट की जानकारी और मोबाइल डाटा रिकवरी पर काम करेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.