ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

25 दिसंबर के दिन रहेगा वाराणसी में रूट डायवर्जन

Photo Source :

Posted On:Sunday, December 24, 2023

वाराणसी। क्रिसमस का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आज से सुबह से कैंट और गिरजाघर स्थित चर्चों में तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं छुट्टी का दिन होने से अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए सर्किल कैंट और दशाश्वमेध के क्षेत्र में डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले एक बार रूट डायवर्जन पढ़ लें।

सर्किल कैंट में डायवर्जन 
1. अंध्रापुल से नदेसर होकर जाने वाले बड़े वाहन एवं प्राइवेट एवं सरकारी बसों को इंडिया होटल चौराहा को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सीधे चौकाघाट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
2. इंडिया होटल चौराहा से लेकर शारदा मोटर ट्रेनिंग स्कूल तिराहे तक नो व्हिकिल जोन के रूप में चिन्हित किया जाता है। 
3. कोई भी वाहन इंडिया होटल चौराहे से शारदा मोटर ट्रेनिंग स्कूल तिराहे की तरफ ना तो जाएगा और ना ही कोई भी वाहन आएगा।
 4. मिंट हाउस तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को इंडिया होटल तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

 वैकल्पिक पार्किंग स्थल
 1. डाकघर चौराहे के पास खाली स्थान
 2. सेंट मेरी स्कूल के सामने
 3. छोटी कटिंग मेमोरियल के ग्राउंड में 
 4. बड़ी कटिंग मेमोरियल के ग्राउंड में

 सर्किल दशाश्वमेध में डायवर्जन
 1. बेनियाबाग तिराहे से रमापुरा की तरफ चार पहिया व तीन   पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। 
 2. गुरुबाग से रमापुरा की तरफ चार पहिया और तीन पहिया   वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। 
 3. सोनारपुरा से गोदौलिया की तरफ चार पहिया और तीन पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
 4. रेवड़ी तालाब से खाड़ी कुआं की तरफ चार पहिया व तीन   पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।

 क्रिसमस पर पार्किंग व्यवस्था 
 1. बेनियाबाग पार्किंग
 2. आर्य हिंदू गर्ल्स कॉलेज बस पार्किंग
 3. मजदा पार्किंग
 4. गोदौलिया मल्टीलेवल दोपहिया 

डीसीपी यातायात विक्रांत वीर ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से डायवर्जन लागू है, जनता वैकल्पित मार्ग का चयन कर सकती है।



 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.