ताजा खबर
मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||    T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11   ||   

बढ़ती हुई ठंड को देखकर वाराणसी में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी स्कूलों की टाइमिंग में किया गया बदलाव

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 2, 2024

वाराणसी। बढ़ती ठंड के चलते जिले के कक्षा बारहवीं तक के स्कूलों का समय बदल गया है। अब छह घंटे की बजाय यहां चार घंटे (सुबह 10 बजे से दो बजे तक) ही पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि अब तक इंटर तक के विद्यालय सुबह 8.50 से दोपहर 2.50 बजे तक संचालित होते हैं, अब सुबह 10 से 2 बजे तक ही कक्षाएं चलाई जाएंगी। सभी प्रधानाचार्यों को इसकी सूचना भेजी जा चुकी है।


कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को पहले ही छह जनवरी तक बंद कर दिया गया है लेकिन इंटर तक के विद्यालय खुले हैं। कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर को देखते हुए अब जिलाधिकारी ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों के समय बदलने पर मुहर लगाई है। बता दें कि, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों में यह नई व्यवस्था दो से छह जनवरी तक लागू रहेगी।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.