ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

काशी तमिल संगमम-2 को लेकर लोगों में काफी उत्साह, स्कूली बच्चों तथा आम नागरिकों का उमङ रहा जमावड़ा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 20, 2023

वाराणसी। काशी तमिल संगमम-2 में भी लोगों का उत्साह नजर आ रहा है। नमो घाट पर काशी तमिल संगमम में लगे विभिन्न स्टालों पर लोगों की जहां भीड़ उमड़ रही है वहीं तमिलनाडु से आने वाले लोग काशी की संस्कृति की झलक देख रहे हैं, तो काशीवासी तमिल संस्कृति से रुबरु हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' परिकल्पना को इस आयोजन से साकार किया जा रहा है।

काशी तमिल संगमम स्थल नमो घाट पर "हमारा संकल्प विकसित भारत, काशी एवं तमिल संस्कृति, तमिल स्वतंत्रता आंदोलन और इन दो जगहों के भारत रत्न व पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तित्वों के जीवनी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी है। जहां लोग बड़े उत्साह के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं।

प्रदर्शनी में तमिलनाडु व काशी के सामजिक, राजनैतिक, और सांस्कृतिक क्षेत्र के चर्चित व प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के जीवन एवं योगदान की गाथा चित्रों व शब्दों में प्रदर्शित की गयी है, जिसमे तमिलनाडु के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी,पुली थेवर, वीरापाण्ड्य कट्टा बोम्मन, मारुथु ब्रदर्स, रानी वेलु नचियार, धीरन चिन्नमलै, ओंदीवीरन, वीरन अझगू मुत्तू कोणे आदि शामिल हैं। 

सामजिक व राजनैतिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व चक्रवर्ती, राजगोपालचरी, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सर चंद्रशेखर वेंकट रमन, के कमराज, चिदंबरम सुब्रमण्यम, मदुरै शंमुख वदिवु सुब्बु लक्ष्मी, एम जी रामचंद्रन आदि हैं। वाराणसी के सामजिक एवं राजनैतिक, सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व महामना पंडित मदनमोहन मालवीय, डॉ भगवान दास, लालबहादुर शास्त्री,बिस्मिल्ला खां, पंडित रविशंकर आदि के बारे में जानकारी दी गयी है। 

साथ ही काजीवरम और बनारसी सिल्क साड़ी और हमारा संकल्प विकसित भारत थीम पर केंद्रीय सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में चित्रों और संक्षिप्त शब्दों में जानकारी देने का एक प्रयास है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.