ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर-घर में है उत्साह, 22 जनवरी को होगी काशी विश्वनाथ एवं संकट मोचन में विशेष पूजा

Photo Source :

Posted On:Sunday, December 24, 2023

वाराणसी। करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का स्थल श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन की भव्य तैयारियां चल रही है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। ऐसे में आरएसएस काशी प्रांत ने काशी से अयोध्या तक राम मय करने की योजना बनाई है। प्राण प्रतिष्ठा के पहले से ही माहौल राम मय हो जाएगा। मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। आरएसएस के स्वयंसेवकों की टोल घर-घर पहुंचकर इस आयोजन में शामिल होने के लिए संकल्प दिलवाएगी और हर परिवार को इस प्राण प्रतिष्ठा परिवार से जोड़ा जाएगा।

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न पूरी दुनिया में अभी से मनाया जा रहा है। काशी का इसमें बड़ा योगदान है। ऐसे में आरएसएस काशी प्रांत ने वाराणसी के साथ ही साथ आस-पास के जिलों में जश्न का इंतजाम किया है। इसके लिए दुनिया के सबसे बड़े श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान को शुरू किया गया है। आगामी एक जनवरी से 15 जनवरी तक RSS और उससे जुड़े 32 अनुषांगिक संगठन के साथ साधु संतों की 55 हजार टोलियां काशी प्रांत के सभी जिलों के गांवों जाकर लोगों से इस आयोजन से जुड़ने का आग्रह करेंगी। हर टोली में चार सदस्य होंगे जिनका लक्ष्य 100 परिवारों से संपर्क करना होगा।

आरएसएस पदाधिकारियों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन शिव की नगरी काशी में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक काशी विश्वनाथ धाम और सनत मोचन मंदिर के साथ ही साथ अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ होगा। इसके अलावा सभी प्रमुख मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। देर शाम दीपोत्सव मनाया जाएगा और हर घर में दीपक के साथ ही साथ ॐ पताका फहराई जाएगी। आरएसएस के पदाधिकारियों ने बताया कि काशी प्रांत के अलग-अलग जिलों में 155 ब्लॉक और 24 नगर के साथ ही साथ 22 हजार ग्राम पंचायतें हैं। हर टोली परिवारों को राम मंदिर में पूजित अक्षत और राम मंदिर का चित्र भेंट करेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.