ताजा खबर

सुलतानपुर में गैस सिलेंडर लदे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, हाईवे पर बिखरे 50 से ज्यादा सिलेंडर

Photo Source : Google

Posted On:Friday, August 7, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर गुरुवार देर रात गैस सिलेंडर लदे वाहन में पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गैस सिलेंडर लदा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और करीब 50 सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। हाईवे पर सिलेंडर फैले देख राहगीरों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र में अभियाकला डायवर्जन के पास हुआ। सुलतानपुर शहर के नार्मल चौराहा स्थित एलपीजी एचपी गैस एजेंसी का वाहन सिलेंडर लेकर वाराणसी की ओर जा रहा था। बताया गया कि चालक ने वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था और लघुशंका के लिए नीचे उतरा था।

इसी दौरान पीछे से वाराणसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गैस सिलेंडर लदे वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखे दर्जनों सिलेंडर सड़क पर गिरकर दूर-दूर तक फैल गए। सिलेंडर देखकर आसपास मौजूद लोग घबराकर वहां से हटने लगे।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सड़क पर बिखरे सिलेंडरों को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कोशिश की गई। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.