ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

चीन ने साल 2024 के लिए अपने रक्षा बजट को 7.2% बढ़ाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 5, 2024

मुंबई, 05 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन ने साल 2024 के लिए अपने रक्षा बजट को 7.2% बढ़ा दिया है। इसे अब 19.61 लाख करोड़ कर दिया गया है। वहीं भारत का रक्षा बजट 6.21 लाख करोड़ है। यानी चीन का डिफेंस बजट भारत से करीब तीन गुना ज्यादा है। चीन ने रक्षा बजट ऐसे समय पर बढ़ाया है ज‍ब उसकी अर्थव्‍यवस्‍था काफी बुरे दौर से गुजर रही है। 2024 के लिए चीन का रक्षा खर्च पांच साल में सबसे ज्यादा है। चीन ने इस साल के लिए आर्थिक विकास का लक्ष्य 5% सेट किया है। मंगलवार को संसद में बजट से जुड़ी रिपोर्ट साझा करते हुए चीन ने ताइवान को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उसने ताइवान के लिए शांतिपूर्ण एकीकरण (ताइवान को चीन में मिलाने) शब्‍द को हटा दिया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यकाल के दौरान रक्षा खर्च में भारी बढ़ोतरी हुई है। यह साल 2013 में 8.45 लाख करोड़ था, जो अब 19.61 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। इसके साथ ही यह लगातार 30वां साल है, जब चीन ने अपने डिफेंस बजट को बढ़ाया है। हालांकि, चीनी सेना का बजट अब भी अमेरिका के बजट से 54 लाख करोड़ रुपए कम है।

रिसर्च रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार के रक्षा बजट का सबसे ज्यादा हिस्सा नए उपकरण पर खर्च होगा। जिनपिंग ने साल 2035 तक अपनी सेना को पूरी तरह से मॉर्डनाइज करने का लक्ष्य रखा है। वहीं चीनी सेना को 2027 तक वर्ल्ड-क्लास सेना बनाने का टारगेट भी सेट किया गया है। इससे पहले साल 2023 में चीन ने ताइवान और साउथ चाइना सी पर अमेरिका से बढ़े विवादों के बीच अपने डिफेंस बजट में 4.2% की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद चीन डिफेंस बजट पर खर्च करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया था। अमेरिका और चीन के बाद भारत मिलिट्री पर खर्च करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक (SIPRI) भारत ने 2022 में अपनी सेना पर 76.6 बिलियन डॉलर यानी 6 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जो 2020 के मुकाबले 0.9% और 2012 के मुकाबले 33% ज्यादा है। 2023 में भारत के रक्षा बजट में 69 करोड़ रुपए का इजाफा किया गया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.