ताजा खबर
रोसमाह मंसूर कौन? लग्जरी लाइफ की शौकीन, 28 अरब रुपये का खरीदा सामान; पति भी रहे विवादों में   ||    ‘अस्तित्व पर खतरा आया तो बनाएंगे परमाणु बम…’ ईरान बोला- हम सिद्धांत बदल सकते हैं   ||    अमेरिका में सूअर की किडनी लगवाने वाले व्यक्ति की मौत, 2 माह पहले करवाया था ऑपरेशन   ||    POK में हालात बेकाबू, झड़पों में एक पुलिस अफसर की मौत; 100 से अधिक लोग घायल   ||    सवा लाख रुपये पेंशन के लिए बेटी ने घर में छिपाया शव, 50 साल पहले मरे भाई को बताया जिंदा   ||    मालदीव की खुल गई पोल, भारत से दान में मिले प्लेन को उड़ाने के लिए देश में पायलट ही नहीं   ||    Petrol Diesel Price Today: सोमवार को कितने रुपये लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल?   ||    SIP Tips : 1000 रुपये महीने के निवेश से शुरुआत करके रिटायरमेंट से पहले बन सकते हैं करोड़पति   ||    PM Kisan Yojana के लिए कैसे करें E-KYC? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस   ||    RCB की मेंस टीम के साथ बन रहा वुमेंस टीम जैसा संयोग, फैंस को याद आई WPL 2024   ||   

चीन के ग्वांगझोउ शहर में आए बवंडर के कारण हुई पांच लोगों की मौत, 33 लोग हुए घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 28, 2024

मुंबई, 28 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन के ग्वांगझोउ शहर में आए बवंडर के कारण पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं 33 लोग घायल हुए हैं। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक तूफान दोपहर ग्वांगझोउ शहर से टकराया। इस दौरान यहां 20.6 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार की अधिकतम हवा दर्ज की गई। तूफान के कारण 141 फैक्ट्रीज की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि आवासीय इलाकों को नुकसान नहीं पहुंचा है। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय समयानुसार शनिवार (27अप्रैल) रात 10 बजे तक मिशन पूरा कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तूफान अपनी अधिकतम तीव्रता 5 के मुकाबले 3 लेवल पर था।

आपको बता दें, ग्वांगडोंग प्रांत चीन के सबसे बड़े प्रांतों में से एक है। 16 अप्रैल से ग्वांगडोंग प्रांत में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण लगातार रेस्क्यू मिशन्स किए जा रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बाढ़ और बारिश के कारण 4 लोगों की मौत हुई है। चीन के मौसम विभाग ने महीने के अंत तक भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की है। पिछले साल भी चीन के ग्वांगझोउ शहर में एक भयंकर तूफान आया था, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी। टाइफून हाइकुई नाम के इस तूफान के कारण बड़े पैमाने पर ग्वांगझोउ में नुकसान पहुंचा था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.