ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

चार साल से लापता चल रहे जर्मन-अमेरिकी अरबपति हाउब रूस में मिले, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 18, 2024

मुंबई, 18 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चार साल से लापता चल रहे जर्मन-अमेरिकी अरबपति कार्ल-एरिवान हाउब को रूस में देखा गया है। हाउब को आखिरी बार अप्रैल 2018 में स्विट्जरलैंड के जर्मेट में देखा गया। उस वक्त हाउब वहां छुट्टियां मना रहे थे। इसी दौरान उनके लापता होने की खबर सामने आने के बाद स्विट्जरलैंड और जर्मनी सरकार ने तलाशी अभियान शुरू किया। हाउब का पता लगाने के लिए पांच हेलिकॉप्टरों ने 6 दिन तक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान में जब हाउब नहीं मिले तो 2021 में जर्मनी की एक अदालत ने उन्हें कानूनी रूप से मृत घोषित कर दिया था। हाउब रिटेल की दिग्गज कंपनी टेंजेलमैन ग्रुप के मालिक थे, जिसके दुनियाभर में 75 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। 

अदालत के फैसले के बाद कंपनी को उनके भाई क्रिस्चियन चला रहे हैं। हाउब के दो बच्चे हैं। जिस दिन हाउब लापता हुए थे, उस दिन उन्होंने अपनी दोस्त एर्मिलोवा को 13 बार फोन किया था और एक घंटे तक बात की थी, जिससे दोनों देशों की संयुक्त जांच एजेंसी को उन पर शक हुआ। इसके बाद एजेंसी ने मॉस्को में जांच की तो पता चला कि हाउब अपनी दोस्त के साथ वहीं रहते हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि 2008 में हाउब और एर्मिलोवा ने मिलकर मॉस्को में इसकी साजिश रची थी। इसके बाद हाउब बार-बार रूस जाते रहते थे।एर्मिलोवा रूस की सिक्योरिटी एजेंसी FSB में काम करती हैं। फिलहाल हाउब रूस में ही हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.