ताजा खबर
मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||    T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11   ||   

नीदरलैंड के नाइट क्लब में एक शख्स ने क्लब में मौजूद कई लोगों को बनाया बंधक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 30, 2024

मुंबई, 30 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नीदरलैंड के एक नाइट क्लब में एक शख्स ने क्लब में मौजूद कई लोगों को बंधक बना लिया। कई घंटों बाद संदिग्ध ने बंधकों को आजाद किया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। कितने लोगों को हॉस्टेट बनाया गया और यह हॉस्टेट क्राइसिस कितने घंटे चला, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। कतर के मीडिया हाउस अल जजीरा के मुताबिक, घटना एडे शहर के पेटीकोट नाइट क्लब में हुई। यह शहर नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडैम से 85 किलोमीटर दूर है। पुलिस को खबर मिली थी कि एक शख्स ने नाइट क्लब में मौजूद लोगों को बंधक बना लिया है। उसके पास चाकू और अन्य हथियार हैं। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और क्लब को घेर लिया।

तो वहीं, पुलिस ने बताया कि यह कोई आतंकी घटना नहीं है। जांच टीम को आतंकवादी मकसद का कोई संकेत नहीं मिला है। संदिग्ध डच नागरिक है। उसके पास से हथिया एवं विस्फोट मिले हैं। फिलहाल वो हमारी कस्टडी में है। हम पूछताछ कर रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।  हॉस्टेज क्राइसिस शुरू होने के कुछ घंटों बाद तीन बंधकों को आजाद किया गया। तीनों लोगों को सुरक्षित क्लब के बाहर आते दिखा गया। इसके बाद एक और बंधक बाहर आया। फिर संदिग्ध बाहर निकाला। पुलिस की चेतावनी से पहले ही उसने सरेंडर कर दिया।  पुलिस ने एहतियाती तौर पर नाइट क्लब के पास बने 150 घरों को खाली करवा दिया था। क्लब के आस-पास भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की थी। लोकल मीडिया के मुताबिक, घटनास्थल पर रिमोट-कंट्रोल रोबोट, एंटी-एक्सप्लोसिव यूनिट और प्रोटेक्टिव गियर पहने पुलिस कर्मी को देखा गया। एडे शहर से आने-जाने वाली लोकल ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.