ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

पाकिस्तान में भाई ने की घर में बहन की हत्या, दूसरा भाई बनाता रहा VIDEO, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, March 29, 2024

मुंबई, 29 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के टोबा टेक सिंह में एक भाई ने अपनी बहन की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। लड़की का पूरा परिवार उसको देखता रहा जबकि किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। पाकिस्तान के मीडिया हाउस जियो न्यूज के मुताबिक  महिला का नाम मारिया है। जब एक भाई उसकी हत्या कर रहा था तो दूसरे भाई ने उसकी वीडियो बनाई। वीडियो में मारिया का पिता भी वहीं बैठा दिखाई दे रहा है। हालांकि, उसने एक बार भी अपनी बेटी को बचाने की कोशिश नहीं की। 

तो वहीं, डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर इबादत निसार के मुताबिक मारिया शादीशुदा नहीं थी और गर्भवती हो गई थी। उसके किसी रिश्तेदार के साथ ही संबंध थे। इसके बाद ही मारिया के भाईयों ने उसे मारने का प्लान बनाया। मारिया गर्भवती थी या नहीं और उसकी मौत किन कारणों से हुई ये पता करने के लिए फोरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस ने मारिया की भाभी से पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि मारिया के दोनों भाइयों ने उसे मारने की धमकी दी थी। इसलिए उसने पुलिस को मारिया की मौत के बारे में कुछ नहीं बताया। फिलहाल पुलिस ने दोनों भाईयों और मारिया के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार वालों ने मारिया को मारने के बाद उसे घर के पीछे दफना दिया था। पुलिस ने मारिया की हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद उसकी जांच शुरू की।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.