ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

PM ऋषि सुनक ने कहा देश का लोकतंत्र खतरे में है, प्रवासी नागरिकों ने देश को जोड़ने में निभाई अहम भूमिका, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 2, 2024

मुंबई, 02 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर जनता को संबोधित करते हुए कहा, प्रवासी नागरिकों ने देश को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि, देश का लोकतंत्र खतरे में है। कुछ ताकतें देश की संस्कृति और लोकतंत्र को तोड़ना चाहती हैं। ब्रिटिश PM ने आगे कहा, देश में रह रहे लोग मेरी तरह एक हिंदू होकर भी ब्रिटिश नागरिक हो सकते हैं, या एक मुस्लिम होकर भी देशभक्त हो सकते हैं। आप कोई भी धर्म या जाति से ताल्लुक रख सकते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ छोटे-छोटे गुट देश के मूल्यों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनमें देश के लिए सम्मान नहीं है। मैनचेस्टर के रोशडेल शहर में हुए उपचुनाव में वर्कर्स पार्टी ऑफ ब्रिटेन के जॉर्ज गैलोवे ने जीत हासिल की। इस पर निशाना साधते हुए सुनक ने कहा- यह बेहद चिंता का विषय है। वहीं जॉर्ज गैलोवे ने स्काई न्यूज से बात करते हुए सुनक पर तंज कसा। उन्होंने कहा- "मैं PM से सहमति नहीं रखता हूं। वो भगवान नहीं हैं, उनका कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है और इसके बाद उनकी बात का कोई मोल नहीं रह जाएगा।"

PM सुनक ने कहा, कोई भी देश सर्वश्रेष्ठ नहीं है। लेकिन हमने जो भी कुछ अच्छा किया है उसके लिए मुझे गर्व है। मैं देश का पहला अश्वेत प्रधानमंत्री हूं, जो सबसे विविध सरकार चला रहा है। यहां रंग, जाति, धर्म से भेदभाव नहीं किया जाता। यहां आपके काम और मेहनत से ही सफलता मिलती है। PM सुनक यह भी ने कहा, मैं अपने देश से प्यार करता हूं। मैं और मेरा परिवार इसके बहुत आभारी हैं। अब समय आ चुका है कि हम सब एक साथ होकर उन ताकतों का मुकाबला करें जो देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं। हमें उन लोगों का सामना करना होगा, जो हमें तोड़ने चाहते हैं। ब्रिटेन में फिलिस्तीन समर्थकों और इजराइल विरोधियों ने हालिया महीनों में कई विरोध प्रदर्शन किए। उनकी न सिर्फ पुलिस बल्कि आम लोगों से भी झड़पें हुईं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कट्टरपंथी सांसदों और यहां तक कि पुलिस को भी धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि ब्रिटिश सरकार इजराइल-हमास जंग में इजराइल को समर्थन देना फौरन बंद करे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.