ताजा खबर
वाराणसी में साइबर ठगी, 32.40 लाख रुपये हड़पने का मामला, दो अन्य को भी लगा लाखों का चूना   ||    सिरिहिरा गांव के युवक टार्जन राजभर की ट्रेन से दर्दनाक मौत   ||    Ahoi Ashtami 2024: 23 या 24 अक्तूबर कब रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत ? जानें तिथि और पूजा विधि   ||    Ahoi Ashtami 2024 : आखिर क्यों बिना गुलगुलों के अधूरा है अहोई अष्टमी का भोग, वीडियो में जानें इसके प...   ||    वाराणसी के पटरी दुकानदारों के लिए बड़ी सौगात, PM मोदी कल टाउन हॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का करेंगे शुभार...   ||    नगर निगम की कार्रवाई से 66 बीघे जमीन कब्जामुक्त, अनुमानित मूल्य 72 करोड़ रुपये आंका गया   ||    पंडित छोटेलाल मिश्र की पुण्यतिथि पर बीएचयू में विशेष संगीत कार्यक्रम   ||    वाराणसी में नेपाली युवक का आतंक, फावड़े से घायल किए 5 लोग   ||    वाराणसी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय परियोजना को हरी झंडी, काशीवासियों के लिए अच्छी खबर   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    गंगा आरती देखने के बाद बोले अमेरिकी राजदूत, "वाराणसी, तुमने मेरी आत्मा को छू लिया"   ||    बनारस में 2,642 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर बनेगा नया ब्रिज, ट्रेन और कारें साथ दौड़ेंगी   ||    सिगरा में पीएम का एक घंटा, अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण   ||    सारनाथ जू में बनेगा दूसरा जलज केंद्र, गंगा के वेस्ट से तैयार वस्तुएं बिकेंगी   ||    राजगीर मिस्त्री ऊपरी हिस्से से गिरकर गंभीर घायल, सिर के उड़े चिथड़े   ||    तीन साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा, पिता की हत्या की साजिश रचने वाला बांग्लादेशी   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र और आरती, वीडियो देखें और ...   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर छलनी से क्यों करते पति का दीदार? कैसे देना चाहिए अर्ध्य, वीडियो में ज...   ||    तुलसी घाट पर गंगा में डूबता पर्यटक, जलपुलिस की सूझबूझ से बची जान   ||   

G7 में पोप फ्रांसिस ने मोदी को गले लगाया, बाइडेन भटके, मेलोनी वापस लाईं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 14, 2024

मुंबई, 14 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इटली के फसानो शहर में हो रहे G7 समिट में दुनिया के बड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए वर्ल्ड लीडर्स इकट्ठा हुए हैं। सबसे अमीर देशों के मंच से एकतरफ जहां जंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरों पर अहम बयान आ रहे हैं। वहीं, लीडर्स की मुलाकात के कुछ दिलचस्प और हैरान करने वाले मूमेंट्स सामने आए हैं। एक इवेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन वर्ल्ड लीडर्स की पंक्ति से दूर चले गए। ऐसा लगा कि वे कन्फ्यूजन हो गए हैं या वे भटक से गए। वहीं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की G7 की मेजबान जॉर्जिया मेलोनी से एक मुद्दे पर बहस हो गई। G7 लीडर्स ऋषि सुनक, ट्रूडो, इमैनुएल मैक्रों और जर्मन चांसलर ओलफ शोल्ज जॉर्जिया मेलोनी के साथ पैराग्लाडिंग देख रहे थे। पैराग्लाइडर आसमान से G7 का फ्लैग लेकर लैंडिंग करता है। जब वह लैंड करता है, तो सभी नेता उसका तालियों के साथ स्वागत करने लगते हैं। इस बीच बाइडेन दूसरी तरफ दूर जाकर किसी और को ही थम्स अप करते नजर आ रहे हैं। तभी कैमरा बाइडेन की तरफ फोकस करने लगता है। इतने में इटली की PM मेलोनी का ध्यान उलटी दिशा में जा रहे बाइडेन की तरफ जाता है और वे उनका हाथ पकड़कर वापस सभी लीडर्स की तरफ ले आती हैं। इसके बाद सभी नेता पैराग्लाइडर से बातचीत करने लगते हैं। बाइडेन के भटकने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं, दूसरी तरफ, इटली पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति का मेलोनी ने स्वागत किया। दोनों गले मिले और हाथ मिलाया। इसके बाद बातचीत के दौरान बाइडेन मेलोनी को सैल्यूट करते दिखे। फिर वे स्टेज से नीचे चले गए। सोशल मीडिया पर बाइडेन के दोनों वीडियोज को तेजी से ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, अब भगवान ही अमेरिका की मदद कर सकता है। बाइडेन इस तरह से कब तक हमें शर्मिंदा करते रहेंगे। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह वो हिस्सा है जो कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा उन्होंने पता नहीं कितनी बार वर्ल्ड लीडर्स के सामने शर्मिंदा किया होगा। यह पहली बार नहीं है, जब बाइडेन की याददाश्त या उनकी सेहत को लेकर सवाल उठे हैं। इससे पहले वे कई बार अमेरिकी और दूसरे देशों के नेताओं के नाम गलत ले चुके हैं। अमेरिकी मीडिया 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के मुताबिक, फरवरी में बाइडेन ने याददाश्त कमजोर होने के आरोपों का खंडन करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान वे गाजा को लेकर सवाल पर हमास का नाम भूल गए। इसके बाद मिस्र के नेता अब्देल फतह अल-सिसी को मैक्सिको का राष्ट्रपति बता बैठे थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.