ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

नवरात्रि स्पेशल : देवी माँ के इस मंदिर में मिलती है नेत्रहीन को आँखे

Photo Source :

Posted On:Monday, April 12, 2021

13 अप्रैल से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और 22 अप्रैल को माँ दुर्गा के व्रत ख़त्म होंगे। नवरात्रि के दौरान लोग माँ दुर्गा के व्रत रखते है और पूजा करते है और इन व्रत की इतनी मान्यता होती है की लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आज हम बात करने वाले है देवी माँ के एक ख़ास मंदिर के बारे में जहाँ नवरात्र में मेला लगता है और दूर दूर से लोग यहां आते है। इस मंदिर की ख़ास बात यह है की यहाँ पर आँखों की परेशानी झेल रहे लोगों की दिक्कत दूर हो जाती है। 

 
नेतुला देवी का  मंदिर बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के कुमार गांव में स्थित है। नेत्र और पुत्र दाता देवी के इस मंदिर में लोग दूर दूर से आते है और नवरात्र में यहाँ पर मेला लगता है। इस मंदिर में हर मंगलवार और शनिवार को विशेष पूजा भी होती है। 
 
इस मंदिर की मान्यता है की मंदिर में आये श्रद्धालुओं की नेत्र की समस्या दूर होती है। यहाँ आकर 30 दिन लगातार धरना देने पर आपकी इच्छा पूरी होती है। इस वजह से जिन लोगों को आँखों से रिलेटेड कुछ भी दिक्कत होती है वे लोग यहाँ 30 दिन के लिए आते है और अपनी मनोकामना पूरी होने का इंतजार करते है।उनकी इच्छा पूरी होने पर लोग चंडी या सोने की आँखे माँ को दान स्वरुप चढ़ाते है।  इसके साथ साथ पुत्र प्राप्ति के लिए भी लोग दूर दूर से यहाँ आते है और प्रार्थना करते हैं। 
 
इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। माना जाता है जब भगवान् महावीर ने अपना घर त्यागा था तो उन्होंने पहली रात माँ के मंदिर के पेड़ के नीचे  ही बितायी थी और यही पर अपने वस्त्र भी त्यागे थे। मंदिर में मंगलवार के दिन बलि भी दी  जाती है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.