ताजा खबर
क्या आप जानते हैं सोनिया गांधी के बारे में यह सब बातें और कैसें एंटोनिया एडविजे अल्बिना मेनो बन गई स...   ||    On This Day in History 9 December: 9 दिसंबर को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस, जानिए क्या...   ||    मोदी को कोई डरा-धमका नहीं सकता...जानें PM की शान में पुतिन ने क्या कहा?- देखें यह वीडियो   ||    भारतीय राजदूत ने की कतर में सजा-ए-मौत पाए 8 पूर्व Navy अफसरों से मुलाकात, बताया आगे का प्लान   ||    Year Ender 2023: साल 2023 में इन क्रिकेट टीमों का रहा दबदबा, जानिए कौन सी टीम रही सबसे फिसड्डी!   ||    IPL 2024: आईपीएल में आखिरी बार नजर आएंगे ये 3 भारतीय धुरंधर! वजह जान आप भी कहेंगे बात तो सही है   ||    BCCI Announce WPL Committee Members : WPL के लिए जारी हुई कमेटी मेंबर्स की लिस्ट, देखें किसे क्या जि...   ||    Fact Check: क्या आपसे भी Ratan Tata के नाम पर मांगा गया पैसा? वायरल हो रहा Deepfake वीडियो   ||    Mahila Samman Savings Certificate: सिर्फ 1000 रुपये के निवेश में मिलेगा तगड़ा रिटर्न! समझिए पूरा कैल...   ||    Geyser खरीदने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें; वरना हो सकता है बड़ा नुकसान   ||   

अंकिता मर्डर केस में नया खुलासा, पूर्व महिला कर्मचारी ने कहा, रिसॉर्ट में आते थे संदिग्ध लड़के-लड़कियां

Posted On:Tuesday, September 27, 2022

मुंबई, 27 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तराखंड में 19 साल की अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर रिसॉर्ट में काम कर चुकी देहरादून की रहने वाली पूर्व महिला कर्मचारी ने बताया कि मैं वहां फ्रंट ऑफिस में रीसैप्शनिस्ट थी। पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य लड़कियों के साथ गंदी हरकतें करता था। उन्हें गंदी गालियां भी देता था। रिसॉर्ट में संदिग्ध लड़के-लड़कियां आते थे। पुलकित रजिस्टर में उनकी एंट्री करने से मना कर देता था। कई बार वह इन लड़के-लड़कियों के साथ गांजा पीता था। उन्होंने आगे बताया कि रिसॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य और अंकित गुप्ता लड़कियों से बदसलूकी करते थे। पूर्व कर्मचारी ने कहा, 'मैंने वनंतरा रिसॉर्ट मई में जॉइन किया था, लेकिन जुलाई में नौकरी छोड़ दी थी। पुलकित आर्य और अंकित गुप्ता रिसॉर्ट में लड़कियां लाते थे, वहां VIP भी आते थे। वहां बहुत घिनौनी हरकतें होती थीं।' महिला ने कहा कि एक बार पुलकित की पत्नी रिसॉर्ट आई थी और उसने घर में काम करने को कहा। मैं घर गई लेकिन कुछ ही दिनों में वहां से वापस रिसॉर्ट आ गई। 

दरअसल, पुराने रीसैप्शनिस्ट का मैनेजर सौरभ भास्कर से झगड़ा हुआ था। वह काम छोड़कर चला गया। उसका काम मेरे पास आ गया। महिला ने बताया कि मेरे पति मेरठ से हैं। मैं अपने पति के साथ पुलकित के रिसॉर्ट में काम करने गई थी। मैं रिसेप्शन पर और मेरे पति रूम चेकिंग का काम करते थे। पुलकित आर्य ने एक बार स्टाफ से कहा था कि मुझे पति से अलग करे और उसके रूम में भेजे। महिला कर्मचारी ने इससे इनकार कर दिया और कुछ समय बाद नौकरी छोड़कर चली आई। हालांकि मैंने इसकी कभी शिकायत नहीं की। हालांकि महीनेभर काम करने के बाद मैंने और मेरे पति ने नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ने के बाद पुलकित, सौरभ और अंकित ने वापस नौकरी पर लौटने के लिए मुझ पर काफी दबाव बनाया। तीनों ने कई बार कॉल किए। वे कहते थे कि आप आइए काम कीजिए। आपकी सैलरी बढ़ा देते हैं। यहां जो पहले होता था, अब नहीं होगा। हम एक हफ्ते बाद दोबारा काम पर चले गए। कुछ दिन उनका व्यवहार ठीक रहा। बाद में वे फिर हमसे दुर्व्यवहार करने लगे।

डेढ़ महीने पूरे हुए तो हमने सैलरी के बारे में बोला। हमने कहा कि हमें सैलरी दे दीजिए हम जॉब छोड़कर जाना चाहते हैं। कुछ दिन बाद उन्होंने हम पर स्पीकर चुराने का आरोप लगा दिया। मेरे साथ मारपीट की। मैंने हरिद्वार और ऋषिकेश पुलिस को फोन किया। पुलिस ने कहा कि वह एरिया पटवारी के क्षेत्र में आता है। हम उनका नंबर दे देते हैं, आप उनसे बात कर लीजिए। हमने पटवारी को फोन किया। उसकी पुलकित आर्य से दोस्ती थी। उसने हमसे कहा कि मैं रिसॉर्ट में आ गया हूं। आप आ जाइए। हम वहां पहुंचे तो उन्होंने हमें गालियां देनी शुरू कर दीं। चोरी का आरोप लगाकर कहा कि आप इतनी दूर से ऐसा काम करने आते हो। मैंने कहा कि मेरी यहां सैलरी 25-30 हजार बनती है, ये मुझ पर 1500-2000 की चोरी का आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद भी उन्होंने हमसे मारपीट की, हमसे माफीनामा लिखवाया। ये ढाई-तीन महीने पुरानी बात है। उन्होंने हमें बंदी बना लिया था, इसलिए हम काम करते रहे। साथ ही रिसॉर्ट के एक पूर्व पुरुष कर्मचारी ने भी रिसोर्ट के बारे में कई खुलासे किए हैं। उसने वहां कई लोगों के आने और बंद कमरों में होने वाली गतिविधियों की तरफ इशारा किया है। इस कर्मचारी ने भी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट की नौकरी छोड़ दी थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.