ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कच्चे दूध (Raw Milk) को अपनी डाइट में शामिल करना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक; जानिए इसके साइड इफेक्ट्स

Photo Source :

Posted On:Monday, September 13, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - १३ सितम्बर, २०२१ 

हमारी सेहत के लिए दूध एक जरूरी फूड में से एक है। रोजाना एक गिलास दूध हमारे शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की जरूरतों को पूरा करता है और हड्डियों को मजबूत करने के साथ साथ विकास में मदद करता है। दूध में कई पोषक तत्व और एंजाइम होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। आमतौर पर तो लोग दूध को उबालकर पीते हैं लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो कच्चा दूध पीना पसंद करते हैं।

 यह भी धारणा है कि कच्चा दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन नए शोधों में यह पाया गया है कि कच्चा दूध के सेवन से शरीर में कई समस्‍याएं हो सकती हैं। संशोधन के मुताबिक, किसी भी जानवर के दूध में सैल्‍मोनेला, ई कोली, लिस्‍टेरिया जैसे हानिकारक बैक्‍टीरिया मौजूद होते हैं जिन्‍हें बिना उबाले पिया जाए तो फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि कच्चा दूध पीने के क्‍या क्‍या नुकसान हो सकते हैं - 

१.  कच्‍चा दूध जब निकाला जाता है तो यह दूध पशु के थन या कई बार जानवरों के मल के संपर्क में आ जाता है। जिस वजह से दूध दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है। 

२. इसके सेवन से मतली आना, उल्‍टी या डायरिया आदि होने की संभावना बहुत अधिक होती है। 

३. कच्चे दूध में कई ऐसे बैक्टीरिया भी होते हैं जो टीबी के साथ-साथ कई जानलेवा बीमारी का संक्रमण कर सकते है।  

४. शरीर के लिए जरूरी है कि एसिड लेवल कंट्रोल में रहे लेकिन जब लोग कच्चा दूध पीते हैं तो यह कंट्रोल में नहीं होता और शरीर में एसिडिटी की मात्रा बढ़ जाती है। 

५. कच्चे दूध में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जिसकी वजह से हवा के संपर्क में आते ही इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. यही वजह हैं कच्‍चा दूध जल्‍दी खराब भी हो जाता है।  

६. कच्चे दूध में कई ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे शरीर में पहुंचकर रिएक्टिव आर्थराइटिस से लेकर डायरिया, डिहाइड्रेशन, गुलियन-बैरे सिंड्रोम और हीमोलिटिक यूरेमिक सिंड्रोम जैसी गंभीर बीमारियों को पैदा कर सकते हैं। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.