ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पैराग्लाइडिंग का मजा ले भारत की इन 5 जगहों पर

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 22, 2021

अगर आप उड़ने का अनुभव लेना चाहते है तो पैराग्लाइडिंग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह सबसे ज्यादा पॉपुलर एडवेंचर स्पोर्ट बन गया है और भारत में अब कही जगह पैराग्लाइडिंग का अनुभव दिया जाता है। यहाँ पर एक्सपर्ट्स द्वारा आपको पैराग्लाइडिंग करवाई जाती है और सभी सेफ्टी मैसर्स का ध्यान रखा जाता है। आइये आपको बताते है भारत की 5 जगह जहां जाकर आप पैराग्लाइडिंग का अनुभव ले सकते है :
 
1. बीर बिलिंग 
इसको भारत की पैराग्लाइडिंग कैपिटल माना जाता है और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए यह जगह बेस्ट है। हिमाचल प्रदेश में काँगड़ा के पास स्थित यह जगह पर छोटे बड़े सभी प्रकार के पैराग्लाइडिंग अनुभव दिए जाते है। यहाँ पर बीर आपका लैंडिंग पॉइंट होता है और बिलिंग से आप टेक ऑफ करते हो। 
 
2. मनाली 
हिमालय के पहाड़ो के बीच स्थित मनाली में भी आप पैराग्लाइडिंग अनुभव ले सकते है। यहाँ पार आपको पहाड़ो और नदियों के बहुत सुन्दर दृश्य देखने को मिलेंगे। मनाली में मानसून को छोड़कर पूरे साल आप पैराग्लाइडिंग कर सकते है। सोलंग वैली , नग्गेर रोड और महरी तीनो ही जगह पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत फेमस है। 
 
3. येलागिरी 
येलागिरी तमिल नाडु में वेल्लोर डिस्ट्रिक्ट में हिल स्टेशन है। भारत के दक्षिण हिस्से में यह जगह पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत जानी जाती है। समुद तट से 2000 फ़ीट की उचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन आपको पैराग्लाइडिंग के समय बहुत सुन्दर दृस्य का अनुभव देता है। 
 
4. सनासर 
जम्मू में स्थित सनासर में भी आप पैराग्लाइडिंग कर सकते है। जम्मू की ख़ूबसूरती का ब्यान हम क्या ही करे। यहाँ पर पैराग्लाइडिंग का अनुभव सबसे अलग होता है क्यूंकि आप सुन्दर पहाड़ियों का नजारा देख सकते है। यहाँ पर इसके अलावा और कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी की जाती है। 
 
5. कामशेत 
महाराष्ट्र में पुणे से 45 किलोमीटर दूर कामशेत में भी आप पैराग्लाइडिंग कर सकते है। यहाँ पर पहाड़ियों को छोड़कर आपको शहर का नजारा देखने को मिलेगा। कामशेत में आपको कई और चीजे करने को मिलेंगी इसलिए वीकेंड के दौरान यहाँ पर जरूर जाकर लुत्फ़ उठाये।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.