ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

डायबिटीज (शुगर) के मरीजों को खाने चाहिए ये 5 फल

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 17, 2021

डायबिटीज एक बहुत खतरनाक बीमारी है। अगर आपकी डायबिटीज कंट्रोल से बाहर हो जाती है तो उसके बाद काफी और बीमारियां होने का डर होता है जैसे की हार्ट प्रॉब्लम, किडनी प्रॉब्लम , अंधापन और कॉम्प्लीकेशन्स काफी बढ़ जाती है।अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रखकर इस बीमारी को कम किया जा सकता है। इस वजह से डायबिटीज से ग्रसित लोग चीनी और मीठा बहुत कम खाते है। एक रिसर्च के हिसाब से उन लोगों को फलो के जूस नहीं पीने चाहिए। 
 
लेकिन कुछ फल ऐसे होते है जिन्हे खाना डायबिटिक लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है :
 
1. स्ट्रॉबेरी 
स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन नाम का एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो कोलेस्ट्रॉल और इन्सुलिन को नियंत्रण में रखता है। इसके साथ साथ इसको खाने से ब्लड शुगर का लेवल बेहतर होता है और हृदय सम्बन्धी प्रॉब्लम भी कम होती है। 
 
2. सेब 
पुरानी कहावत है एक सेब हर दिन दूर रख सकता है। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और इसमें विटामिन सी भी मौजूद होता है जिस वजह से यह डायबिटिक लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है। सेब के छिलके में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट होते है इस वजह से आपको सेब के छिलके को भी खाना चाहिए। 
 
3. अवोकेडो 
अवोकेडो में काफी मात्रा में फैट होता है लेकिन यह फैट मोनोसैचुरेटेड होता है जो आपके शरीर के लिए अच्छा होता है। इस वजह से अवोकेडो डायबिटिक लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है। अवोकेडो को आप अलग अलग तरीके से खा सकते है। 
 
4. नाशपाती 
नाशपाती में फाइबर कंटेंट बहुत ज्यादा होता है जो आपके शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। जिन लोगों का शुगर लेवल बढ़ा होता है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके छिलके को छील कर आपको इसका सेवन करना चाहिए। 
 
5. कीवी 
कीवी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें पोटाशियम ,फाइबर और विटामिन सी मौजूद होता है जिसको खाने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। 
 
ये फल डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में शामिल करने चाहिए। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.