ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अगर आपका पार्टनर मूडी है तो किन बातो का ध्यान रखना चाहिए

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

क्या आपके साथ कभी ऐसा होता है की आप कुछ एन्जॉय करके घर आये है और घर आते ही आपका पार्टनर आपको बहुत ही ख़राब मूड में मिले ? घबराइए मत इसका मतलब यह नहीं है की आपका रिश्ता खत्म होने वाला है। कुछ लोग काफी मूडी होते है और उनका मूड बिना बात के बिगड़ जाता है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर के मूड को हैंडल करना आना चाहिए। 
 
आइये आपको बताते है कुछ बाते जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए अगर आपका पार्टनर है काफी मूडी : 
 
1. सबसे पहले ध्यान रखें की आपके पार्टनर के मूड ख़राब होने की वजह आप नहीं है। अपने आप को ब्लेम न करें। हर बार आप अपने आप को उसके लिए रेस्पोंसिबल मानकर अपना भी मूड खराब करते हैं। 
 
2. हर किसी का अच्छा और बुरा दिन होता है इसलिए अगर आपका पार्टनर अच्छे मूड में नहीं है तोह आप पर्सनली अपने ऊपर न ले। हर बार आपकी गलती नहीं होती है लेकिन अगर आपको लग रहा है की बार बार आपके पार्टनर का मूड ख़राब हो रहा है तो आपको यह बात उनसे क्लियर करनी चाहिए। 
 
3. आप को नोट करना चाहिए की आखिर आपके पार्टनर को क्या बात सता रही है। आखिर क्या बात है जिस पर बार बार उनका मूड खराब हो रहा है। ऐसा करके आप उनकी मदद कर सकते है। 
 
4. अगर वह आपसे बात नहीं करना चाह रहे है तो आप भी उनसे थोड़ी दुरी बनाये। कभी कभी रिश्तों में थोड़ा स्पेस देना जरूरी होता है। उस वजह से आपका रिश्ता और भी मजबूत होता है। कभी कभी कुछ न करके बस उनके साथ रहकर भी आप उन्हें बहुत सहारा देते हैं। 
 
5. अगर बार बार उनके मूड खराब होने की वजह से आप पर असर पड़ रहा है तो यह बात आप उन्हें बताये। लेकिन ऐसा तभी करे जब वह अच्छे मूड में हो। अगर उनके ख़राब मूड के वक़्त ही आपने उन्हें बताया तो हो सकता है की बात  जाए। उनके मूड ठीक होने का इंतजार करे और फिर खुल कर बात करें। 
 
6. कहते है प्यार हर मर्ज़ की दवा है। अगर उनका मूड ठीक नहीं है तो उन्हें प्यार दे. कभी कभी किसी को सहारे का कन्धा देकर ही उनका दर्द दूर हो जाता है।
 
7. आखिर में ध्यान रहे की अगर हर बार उनके मूड खराब होने पर , उनका गुस्सा आप पर ही निकल रहा है तो शायद आपका  रिश्ते से दूर होने का वक़्त आ गया है। हर बार किसी का गुस्सा लेना भी सही नहीं होता। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.