ताजा खबर
Rs 2,000 notes: क्या होगा 30 सितंबर के बाद 2,000 रुपये के नोटों का, क्या कर सकते हैं इस्तेमाल?   ||    टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा   ||    Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने मारी उछाल, देखें गोल्ड-सिल्वर का रेट   ||    Petrol Diesel Price: अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के द...   ||    Asian Games 2023 Day 7: रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले ने टेनिस में जीता गोल्ड, भारत का 35वां पदक   ||    World Cup 2023: Virat Kohli के संन्‍यास लेने का सही समय क्‍या है? Ab De Villiers ने कर दिया खुलासा   ||    Vishwa Cup 2023: युवराज सिंह ने उठाए अश्विन की जगह पर सवाल, वाशिंगटन सुंदर समेत इस खिलाड़ी को बताया ...   ||    New York में अचानक आइ बाढ़ में फंसे हजारों लोग, इमरजेंसी का एलान; सड़कों पर डूबी नजर आईं गाड़ियां   ||    PM Modi: संकल्प सप्ताह का आगाज करेंगे पीएम, भारत मंडपम में पंचायत और ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधि रहेंग...   ||    18 साल में नौकरी नहीं दी, सत्ता में आने पर कैसे देंगे? शिवराज के ऐलान पर कांग्रेस का वार   ||   

एकता कपूर के रियालिटी शो लॉकअप को लॉन्च करने पहुंची कंगना रनौत, अपने ग्लैमरस अवतार से बढ़ाई गर्मी

Posted On:Friday, February 4, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 4 फरवरी 2022      एंटरटेनमेंट की दुनिया में पिछले कुछ दिनों से चर्चा हो रहीं थी कि एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली है। खबरें थी कि वह एकता कपूर के रियालिटी शो को होस्ट करेगी। फिलहाल अब इस खबर पर मुहर लग गईं है। 
 
गुरुवार को एकता कपूर के रियालिटी शो "लॉकअप" को मुंबई में बेहद ही शानदार तरह से लॉन्च किया गया, जिसे कंगना रनौत होस्ट करने वाली है। शो के लॉन्चिंग के दौरान वहां कंगना रनौत के साथ ही एकता कपूर भी मौजूद रहीं। हालांकि इस दौरान कंगना ने हमेशा की तरह अपने ग्लैमरस अवतार से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। 
 
वैसे कंगना ज्यादातर सिंपल रहना ही प्रीफर करतीं हैं, लेकिन जब भी वे सज सवंर कर लोगों के सामने आतीं है तो उनको टक्कर देना काफी मुश्किल होता है। और इस इवेंट के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ। उनका नया खूबसूरत और हॉट लुक देखने लायक था। 
 
पूरे इंटरनेट पर उनके लुक की चर्चा हो रही है। सिल्वर कलर की ड्रेस पहने और एक नये हेयरस्टाइल के साथ उनके इस लुक की जितनी तारीफ की जाय कम है। एकता कपूर का यह शो लॉन्च हो चुका है और शो को लेकर ऐसी भी खबरें है कि यह अबतक का सबसे अलग रियालिटी शो होने वाला है। 
 
कंगना इस शो को होस्ट करने वाली है और इसी के साथ वह अपना डिजिटल डेब्यू भी कर रहीं हैं। जब कंगना इस शो को होस्ट करने वाली है तो यकीनन यह शो धमाकेदार होने वाला है, फिलहाल अब दर्शक शो के प्रीमियर होने का इंतजार कर रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.