ताजा खबर

19 साल बाद फिर साथ आए अक्षय कुमार और अहमद खान; 'वेलकम टू द जंगल' में फ्रेंचाइज़ी के आइकॉनिक म्यूज़िक को किया रीक्रिएट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 16, 2026

अक्षय कुमार और निर्देशक-कोरियोग्राफर अहमद खान ने वेलकम टू द जंगल के साथ एक बार फिर हाथ मिलाया है। लगभग दो दशक पहले वेलकमके ओरिजिनल टाइटल ट्रैक पर साथ काम करने के बाद, यह जोड़ी अब इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी की नई किस्त के लिए फिर से एकजुट हुई है।

अहमद खान का इस फ्रेंचाइज़ी से खास रिश्ता रहा है। साल 2007 में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर वेलकम में उन्होंने अक्षय कुमार पर फिल्माए गएयादगार टाइटल ट्रैक की कोरियोग्राफी की थी। अब 19 साल बाद, वह वेलकम टू द जंगल के निर्देशक के रूप में फ्रेंचाइज़ी में लौटे हैं। निर्देशक केतौर पर यह अक्षय कुमार के साथ उनका पहला सहयोग भी है।

इस बार दोनों की यह साझेदारी फिल्म के आइकॉनिक म्यूज़िक तक भी पहुंची है। फ्रेंचाइज़ी से जुड़ी पुरानी यादों को ताज़ा करने के लिए मेकर्स नेवेलकम के सबसे लोकप्रिय म्यूज़िकल एलिमेंट्स को फिर से पेश किया है, जिनमें मशहूर टाइटल ट्रैक और सुपरहिट गाना ‘ऊचा लंबा कद’ शामिल हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार, अहमद खान और निर्माता चाहते थे कि ओरिजिनल गानों की आत्मा बरकरार रहे, लेकिन उन्हें नई पीढ़ीके दर्शकों के लिए नए अंदाज़ और बड़े पैमाने पर पेश किया जाए।

सूत्र ने बताया, "वेलकम फ्रेंचाइज़ी से लोगों की ढेरों यादें जुड़ी हुई हैं, खासकर इसके संगीत से। अहमद खान ओरिजिनल फिल्म के टाइटल ट्रैक काहिस्सा रहे थे, इसलिए करीब दो दशक बाद उस विरासत को दोबारा जीवंत करना पूरी टीम के लिए बेहद खास रहा। कोशिश यही थी कि गानों कीपुरानी पहचान बनी रहे, लेकिन उन्हें वेलकम टू द जंगल के मुताबिक नए स्केल और नए अंदाज़ में प्रस्तुत किया जाए।"

हाल ही में रिलीज़ हुआ 'ऊचा लंबा कद फॉरएवर',जिसमें अक्षय कुमार और दिशा पाटनी नज़र आ रहे हैं, पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चाबटोर चुका है। कई प्रशंसकों के लिए यह गाना आज भी 2007 की फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी की यादें ताज़ा कर देता है।वहीं, गाने में कैटरीना को दिए गए खास ट्रिब्यूट ने भी फैंस का दिल जीत लिया है।

इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि पुराने गानों और म्यूज़िकल एलिमेंट्स को दोबारा पेश करना फिल्म की मार्केटिंग रणनीति का अहम हिस्सा है।इससे एक ओर वे दर्शक जुड़ रहे हैं जो वेलकम के साथ बड़े हुए हैं, वहीं दूसरी ओर नई पीढ़ी भी पहली बार इस फ्रेंचाइज़ी से जुड़ रही है।

पुरानी यादों, शानदार संगीत और फ्रेंचाइज़ी की पहचान का बेहतरीन मेल वेलकम टू द जंगल को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि वेलकम ब्रांड के जश्नके रूप में पेश कर रहा है। साथ ही, यह फिल्म अक्षय कुमार और अहमद खान के लगभग 19 साल बाद हुए इस खास पुनर्मिलन को भी यादगार बनारही है।

फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदाजलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी,यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीतइस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकार नज़र आएंगे।

अहमद खान के निर्देशन में बनी वेलकम टू द जंगल को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18, सीता फिल्म्सऔर राकेशडांग के सहयोग से प्रस्तुत कर रहे हैं। यह बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप का प्रोडक्शन है, जिसे राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है। वहींफिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं। वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.