ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

जैस्मिन भसीन और गुरनजर चट्ठा का सॉन्ग "तेनु याद करां" हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 15, 2021

15 जून 2021
 
जैस्मिन भसीन ने कुछ दिनों पहले ही अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो "तेनु याद करां" की अनाउंसमेट की थी। जैस्मिन और पंजाबी सिंगर गुरनजर चट्ठा का यह सॉन्ग आज रिलीज हो गया है। गाने को जैस्मिन और गुरनजर पर बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है और दोनों की प्यार भरी केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रहीं हैं। 
 
बता दे कि जैस्मिन ने जब इस म्यूजिक वीडियो की अनाउंसमेट की थी, तब उन्होंने कहा था कि यह सॉन्ग उनके बर्थडे मंथ में रिलीज हो रहा है, इसलिए यह गाना उनकी तरफ से उनके फैंस के लिए एक सरप्राइज है। "तेनु याद करां" म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने की जानकारी जैस्मिन ने अपने सोशल मीडिया पर दी। 
 
उन्होंने गाने की एक छोटी सी झलक शेयर की और लिखा, "एंड इट्स आउट नाऊ। आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।" वहीं गुरनजर चट्ठा ने गाने की एक छोटी सी झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, "तेनु याद करां अब आपका हुआ। दोस्तों सब ने बहुत दिल से बनाया है ये गाना। बस आपका खूब सारा प्यार चाहिए।"
 
गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस फ्रेश जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री धमाल मचा रहीं हैं। गाने के व्यूज भी तेजी से बढ़ रहें हैं, मिल रहीं इतनी शानदार प्रतिक्रिया को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि यकीनन ये गाना सुपरहिट होने वाला है। 
 
"तेनु याद करां" गाने को गुरनजर चट्ठा और असीस कौर ने गाया है। लिरिक्स गुरनजर द्वारा ही लिखा गया है। और इस म्यूजिक वीडियो को गुरिंदर बावा ने डायरेक्ट किया है। इस गाने को आप व्हाइट हिल म्यूजिक के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। 
 
चेक आउट द सॉन्ग

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.