ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 5 और उम्मीदवारों की घोषणा की

Photo Source :

Posted On:Monday, January 3, 2022

नई दिल्ली, 3 जनवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )     आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पांच उम्मीदवारों के साथ अपनी सातवीं सूची जारी की।पार्टी ने राज्य की 117 सीटों के लिए अब तक 101 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
 
पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की यह सातवीं सूची जारी की गई है, जिसके अनुसार मजीठा विधानसभा सीट से लाली मजीठिया को टिकट दिया गया है। मजीठिया कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद एक जनवरी को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। वर्तमान में मजीठा सीट से अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया विधायक हैं। 
 
दरअसल, आम आदमी पार्टी में दो दिन पहले ही शामिल हुए सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया को मजीठा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा अमृतसर सेंट्रल से अजय गुप्ता को टिकट दी गई है। तरनतारन से कश्मीर सिंह सोहल, जालंधर कैंट से सुरिंदर सिंह सोढ़ी और मलोट से बलजीत कौर को उम्मीदवार बनाया है। 

2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया और 10 साल बाद शिअद-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया। आम आदमी पार्टी 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 20 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।  शिरोमणि अकाली दल (SAD) केवल 15 सीटें जीतने में सफल रहा, जबकि भाजपा को 3 सीटें मिलीं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.