ताजा खबर
दिल्ली: वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने 2023-24 का बजट पेश किया !   ||    Erling Haaland ग्रोइन इंजरी के साथ नॉर्वे के यूरो क्वालिफायर से चूकें, हुए भावुक !   ||    त्रिकोणीय राष्ट्र टूर्नामेंट में भारतीय फुटबॉल टीम की पहली मेजबानी के लिए मणिपुर तैयार !   ||    IPL 2023 ​के लिए तैयारियां शुरू, कमेंटेटर्स के स्टार-स्टडेड पैनल का ऐलान !   ||    गुड़ी पड़वा 2023: यहां जानिए, शुभ मुहूर्त, परंपराएं और सबकुछ जो आपको जानना चाहिए !   ||    Steel Price Per Kg Today 2023: यहां जानिए क्या है आज आपके शहर में स्टील का भाव !   ||    Gold Silver Price Today: नवरात्रि के पहले दिन बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें 10 ग्राम गोल्ड के रेट   ||    Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए आज के लिए पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां जानिए   ||    अगर आप भी हैं 10वीं पास, तो CRPF में नौकरी करने का सुनहरा मौका, जल्दी करें अप्लाई   ||    Pakistan में 6.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत का माहौल   ||   

कौन सी फिल्म करने जा रहे हैं धोनी? उनका पुलिस ऑफिसर लुक देखकर फैन्स हैरान रह गए, यहां जानिए क्या हैं सच्चाई

Posted On:Friday, February 3, 2023

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने फैंस को सरप्राइज देते नजर आते हैं। इस बार भी धोनी ने अपने फैन्स को कुछ ऐसा ही सरप्राइज दिया है. दरअसल, धोनी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान धोनी पुलिस अफसर की वर्दी में नजर आ रहे हैं। दरअसल, धोनी पुलिस अफसर नहीं बने हैं और न ही धोनी ने एक्टिंग में कदम रखा है। धोनी लगातार विज्ञापनों में नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. धोनी एक विज्ञापन में पुलिस अफसर बने हैं। इस विज्ञापन में धोनी का पुलिस अफसर के रूप में लुक जमकर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर धोनी का ये नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. धोनी के इस नए लुक को फैन्स ने जमकर शेयर किया है. साथ ही फनी कमेंट्स भी किए हैं।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। धोनी को यह मानद पद नवंबर 2011 में एक इवेंट के दौरान दिया गया था। सेना में शामिल होने के बाद धोनी को वो सभी सुविधाएं मिल रही हैं जो एक आर्मी जवान को मिलती हैं। धोनी ने भारतीय टीम को 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप में जीत दिलाई थी। इसके सम्मान में धोनी को सेना में यह सम्मान मिला। धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। तब से, उन्हें केवल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते देखा गया है। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम की कप्तानी कर रहे हैं। धोनी अब आईपीएल 2023 सीजन में भी खेलते नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.