ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

गोरू बिहू के दिन हादसा : नदी में 9 युवक और बच्चे डूबे, 06 के शव बरामद

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

-दो जिंदा बचाए गये, एक की तलाश जारी



गुवाहाटी, 14 अप्रैल। असमिया संस्कृति का प्रमुख उत्सव रंगाली बिहू का उत्साह पूरे राज्य में देखा जा रहा है। बुधवार से असमिया नववर्ष का भी शुभारंभ हुआ है। इस बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में नदी में डूबने से छह लोगों की मौत हो गयी।
 
 रंगाली बिहू के पहले दिन को गोरू बिहू के रूप में मनाया जाता है। इस दिन किसान अपने पशुओं को तालाब व नदियों में स्नान कराकर विभिन्न प्रकार की सब्जियों की माला पहनाकर उनकी पूजा करते हैं। आज गोरू बिहू के दिन बिश्वनाथ जिला में पशुओं को स्नान कराने गये पांच लोग डूब गये। पानी में डूबने वालों में भाई-बहन भी शामिल हैं।
 
जानकारी के अनुसार बिश्वनाथ जिलांतर्गत सोतिया के घिलाधारी पहाड़ी नदी में पांच युवक डूब गये। इसके चलते उनकी मौत हो गयी। मृतकों की उम्र 25 वर्ष के आसपास बतायी गयी है। तीन युवक सोतिया स्थित भकत गांव के रहने वाल थे जिनकी पहचान मौसम उजा, विकास हजारिका और अभिजीत उजा के रूप में की गयी है। अकन्या मंत्री और भार्गव मंत्री भी उसी स्थान पर नदी में डूब गये थे। दोनों भाई-बहन बताये गये हैं। स्थानीय लोगों ने पांचों युवकों के शवों को बरामद कर लिया। पुलिस ने इन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। इस संबंध में सोतिया थाने में  एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
 
दूसरी ओर डिब्रूगढ़ जिला के बरबरुवा थानांतर्गत सेसुघाट पर बांस के पुल के पास दो युवक बूढ़ी दिहिंग नदी में पशुओं को स्नान कराने के दौरान डूब गये। दोनों की पहचान शिरोमनि बोरा और सोनू खनिकर के रूप में की गयी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों की तलाश शुरू की। खबर लिखे जाने तक एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरे तलाश जारी है। बिहू के दिन हुए हादसों के चलते बिहू का उत्साह मातम में बदल गया है।
 
गुवाहाटी के खारघुली में भी दो बच्चे ब्रह्मपुत्र नद में डूबे थे। नद में डूबने वाले बच्चों की उम्र 10 और 12 वर्ष बतायी गयी है। दोनों को जीवित अवस्था में स्थानीय लोगों ने बरामद कर लिया। सूत्रों ने बताया है कि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे गुवाहाटी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.