ताजा खबर
Rs 2,000 notes: क्या होगा 30 सितंबर के बाद 2,000 रुपये के नोटों का, क्या कर सकते हैं इस्तेमाल?   ||    टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा   ||    Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने मारी उछाल, देखें गोल्ड-सिल्वर का रेट   ||    Petrol Diesel Price: अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के द...   ||    Asian Games 2023 Day 7: रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले ने टेनिस में जीता गोल्ड, भारत का 35वां पदक   ||    World Cup 2023: Virat Kohli के संन्‍यास लेने का सही समय क्‍या है? Ab De Villiers ने कर दिया खुलासा   ||    Vishwa Cup 2023: युवराज सिंह ने उठाए अश्विन की जगह पर सवाल, वाशिंगटन सुंदर समेत इस खिलाड़ी को बताया ...   ||    New York में अचानक आइ बाढ़ में फंसे हजारों लोग, इमरजेंसी का एलान; सड़कों पर डूबी नजर आईं गाड़ियां   ||    PM Modi: संकल्प सप्ताह का आगाज करेंगे पीएम, भारत मंडपम में पंचायत और ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधि रहेंग...   ||    18 साल में नौकरी नहीं दी, सत्ता में आने पर कैसे देंगे? शिवराज के ऐलान पर कांग्रेस का वार   ||   

केमिकल टैंकर में रिसाव, 6 लोगो की मौत, 25 से ज्यादा लोग की हालत गंभीर

Posted On:Thursday, January 6, 2022

सूरत, 6 जनवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )    गुजरात के सूरत में गुरुवार के सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां फैक्ट्री में केमिकल टैंकर से जहरीली गैस का रिसाव होने से 6 लोगों की मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसमें पास की ही एक प्रिटिंग मिल के मजदूर भी शामिल होने की खबर है।
 
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम पहुंची। सचिन इलाके में ये हादसा हुआ है। फिलहाल सभी प्रभावितों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मिल के बाहर खड़े केमिकल टैंकर से पाइन जब ड्रैनेज लाइन में डाला गया तो इस दौरान निकले केमिकल में हुए रिएक्शन के कारण जो गैस बनी। उसी के आसपास फैलने से ये हादसा हुआ।
 
प्रिटिंग मिल के प्रोडक्शन मैनेजर का दावा है कि मिल के बाहर केमिकल से भरा टैंकर खड़ा था। इसका पाइप ड्रेनेज लाइन में डाला गया था। इससे निकले केमिकल में हुए रिएक्शन के कारण गैस बनी और आसपास फैल गई।
 
सिविल अस्पताल के डॉक्टर ओमकार चौधरी ने बताया कि सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके की एक कंपनी में आज तड़के गैस रिसाव से छह लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक मिल के पास स्थित नाले में अज्ञात टैंकर चालक जहरीला केमिकल नाले में डाल रहा था। इस दौरान उसमें से एक जहरीली गैस का रिसाव होने लगा।  इसके चलते पास ही में स्थित प्रिंटिंग मिल के कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गए।
 
एक साड़ी मिल के एक कर्मचारी ने बताया कि अचानक कुछ गंध आई और एक के बाद एक लोग गिरने लगे। ऐसा होते ही सभी भागने लगे। मिल में हेल्पर के तौर पर काम करने वाले दिलीप कुमार ने बताया, 'एक केमिकल टैंकर में के पास से धुआं निकल रहा था। लोगों को बाहर निकाला जा रहा था। जब हमने जाकर देखा तो उनमें से 3 हमारे लोग थे। करीब 15-20 लोग जमीन पर पड़े थे। करीब 3:30 बजे मदद आई।'
 
इसे पहले भी गुजरात में केमिकल प्लांट में गैस रिसाव के कारण कई लोगों के जाने चली गई थी। 2020 में अहमदाबाद एक केमिकल प्लांट से गैस रिसाव हो गया था। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 13 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से बीमार हुए थे। दरअसल ये सभी कर्मचारी एक केमिकल वेस्‍ट के एक टैंक को साफ करने के लिए उसमे उतरे थे। वहां उसमें से निकलने वाली जहरीली गैस उनकी सांस में चली गई। इसी वजह से उनकी मौत हो गई।
 
7 मई 2020 को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के एक केमिकल प्लांट में गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। 5 हजार से ज्यादा लोगों बीमार हो गए थे। बताया जाता है कि आंखों में जलन और सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद बहुस से लोग सड़कों पर बेहोश होकर गिर पड़े थे।इस औद्योगिक त्रासदी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.