अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सीजेपीप्रोटेस्ट में शामिल छात्रों का खुलकर समर्थन किया। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया 'फ्रेंड्स' वाले संबोधन कीशैली अपनाते हुए सरकार से अपील की कि विरोध करने वाले छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार न किया जाए। उनका यह वीडियो सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
वीडियो में प्रकाश राज कहते हैं कि जब बच्चे गुस्से या भावनाओं में बहकर गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं, तो परिवार उन्हें समझाता है, न कि उनकेखिलाफ पुलिस केस दर्ज कर देता है। उनका कहना है कि छात्रों ने एक ऐसे सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई है, जिससे वे निराश और आहत महसूसकर रहे हैं। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी सजा देने की नहीं, बल्कि उनकी बात सुनने और भरोसा लौटाने की होनी चाहिए।
अभिनेता ने आगे कहा कि यदि छात्रों को लगातार निशाना बनाया जाएगा, तो इसका असर सिर्फ उन पर ही नहीं बल्कि उनके परिवार, दोस्तों और पूरेसमाज पर पड़ेगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आज छात्र केवल जवाबदेही और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन अगर उनकीआवाज लगातार दबाई गई तो भविष्य में जनता का गुस्सा और बड़ा रूप ले सकता है। उन्होंने अपील की कि युवाओं के करियर और भविष्य को किसीभी कीमत पर नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
गौरतलब है कि नीट परीक्षा लीक को लेकर हुए सीजेपी प्रोटेस्ट में प्रकाश राज भी शामिल हुए थे। इसी प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री केखिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। सोशल मीडिया पर छात्रों की आलोचना हुई और कुछ मामलोंमें पुलिस कार्रवाई भी हुई। वहीं, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में इस विवाद का जिक्र करते हुएकहा कि गलत भाषा का समर्थन नहीं किया जा सकता, लेकिन युवाओं को दंडित करने के बजाय उन्हें सही दिशा दिखाने का प्रयास किया जानाचाहिए।