बेंगलुरु, 24 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज सौ से अधिक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने 15 से अधिक अधिकारियों के खिलाफ दर्ज संपत्ति के आय से अधिक मामलों के संबंध में 68 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस तलाशी अभियान में क्या जब्ती हुई है, इस बारे में अभी ACB ने खुलाशा नहीं किया है।
ज्ञात हो कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने विगत लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति के मामलों में बेंगलुरु में तलाशी अभियान चला रखा है। विगत 20 नवंबर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने छापेमारी करते हुए बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) के कार्यालयों से हेराफेरी के संदेह में 100 करोड़ रुपए की संपत्ति के रिकॉर्ड जब्त किया था।
इस छापेमारी अभियान में ACB के 75 से अधिक अधिकारियों की टीम ने उप सचिवों, विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी और परिसर में स्थित अन्य लोगों के कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी की थी। ज्ञात हो कि ये भूमि अभिलेखों के साथ निर्माण और मोटी रिश्वत के बदले नकली दस्तावेजों का निर्माण कर रहे थे।