ताजा खबर
कैंसिल फ्लाइट्स के भी टिकट बुक कर रही थी एयरलाइन, अब देना होगा 585 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना   ||    इलेक्ट्रिक कारों को हैक कर चीन ला सकता है हादसों का तूफान! अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी   ||    विंडशील्ड से टकराया गिद्ध और आग का गोला बनकर क्रैश हुआ विमान, हादसे में स्टंट पायलट की मौत   ||    डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा जुर्माना, Hush Money Trial में जज ने दी जेल भेजने की चेतावनी   ||    पाकिस्तान में गेहूं की बंपर पैदावार, फिर भी सड़कों पर किसान, जानें क्यों?   ||    पाक‍िस्‍तान सेना का घ‍िनौना सच: कर्नल-मेजर जैसे अफसरों ने बच्‍चों के साथ क‍िया गंदा काम, VIDEO भी बन...   ||    वरिष्ठ नागरिकों को SBI दे रहा शानदार ऑफर, जानिए किस एफडी में मिलेगा कितना पैसा   ||    Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें अपने शहर के रेट   ||    ITR फाइल नहीं करोगे तो लग सकता है इतने रुपये का जुर्माना, नोटिस मिलेगा वो अलग   ||    IPL 2024: दर्द के बीच खेल रहे CSK के लिए खेल रहे MS Dhoni, डॉक्टर्स ने किया था मना   ||   

भाजपा सांसद ने की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 26, 2024

मुंबई, 26 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा सांसद दिलीप घोष की टिप्पणी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोष का एक वीडियो शेयर किया। इसमें घोष ने ममता के पिता को लेकर बयान दिया है। दिलीप घोष ने कहा, ममता जब गोवा जाती हैं तो खुद को गोवा की बेटी कहती हैं। त्रिपुरा में खुद को वहां की बेटी बताती हैं। वे तय करें कि उनके पिता कौन है। किसी की भी बेटी बन जाना अच्छा नहीं है। वहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वीडियो में दिलीप घोष बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में तृणमूल कांग्रेस के नारे बांग्ला निजेर मेये के चाय यानी (बंगाल अपनी बेटी चाहता है) का मजाक उड़ा रहे थे। हालांकि, ये वीडियो कब और कहां का है, ये स्पष्ट नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस ने ममता पर आपत्तिजनक टिप्पणी और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में घोष के खिलाफ राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की है। साथ ही घोष से माफी की मांग की है। तृणमूल कांग्रेस ने घोष का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, मां दुर्गा के पूर्वजों से लेकर मुख्यमंत्री ममता के वंश पर सवाल उठाने वाले दिलीप घोष का नैतिक दिवालियापन हो चुका है। हिंदू धर्म की देवी हों या भारत की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री, घोष के मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। दरअसल, दिलीप घोष ने 2021 में मां दुर्गा पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, भगवान राम एक राजा थे। कुछ लोग उन्हें अवतार मानते हैं। हम उनके पूर्वजों के नाम जानते हैं। क्या हम दुर्गा के पूर्वजों के बारे में जानते हैं? घोष के बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। ममता पर टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने घोष की आलोचना की। कीर्ति आजाद ने कहा, घोष की अभद्र टिप्पणी से एक नारी का अपमान हुआ है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.