ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

20 खिलाड़ी प्रधानमंत्री से मिलने के लिए हुए चयनित, होगी 1 सप्ताह तक ट्रेनिंग

Photo Source :

Posted On:Friday, March 17, 2023

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए आदर्श सांसद खेल स्पर्धा खेलो बनारस में हिस्सा लेने वाले 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 70 खिलाड़ियों में से इन्हें चुना गया है। अब अगले एक सप्ताह तक इन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें ये बताया जाएगा कि पीएम के समक्ष उन्हें कैसे खड़े होना है, कैसे बैठना है, उनके सवालों का किस तरह जवाब देना है। इसके बाद इन 20 खिलाड़ियों में केवल पांच को ही पीएम से मिलने का मौका मिलेगा।

गुरुवार को खेलो बनारस के विजेता खिलाड़ियों को विकास भवन बुलाया गया था। बैठक में करीब 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने उनसे खेलो बनारस के फायदे, खेल से उनके जीवन में हुए बदलावों के बारे में जाना। इसके आधार 20 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया गया। अब इन चयनित खिलाड़ियों की बाकायदा एक हफ्ते तक ट्रेनिंग होगी।

बैठक में सीडीओ ने जब खिलाड़ियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तो ज्यादातर ने अपने गांव में खेल मैदान न होने की समस्या बताई। सीडीओ ने उन्हें आश्वस्त किया कि दो से तीन महीने में सभी विकास खंड में खेल मैदान तैयार कर खेल की हर सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से रणन्जय सिंह, राजेश दोहरी खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.