ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब “डोर-टू-डोर” चिकित्सकीय सेवा साथ हि सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 31, 2022


         वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का प्रयास लगातार जारी है। बाढ़ चौकियों पर हो रहे उपचार के अतिरिक्त अब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ‘डोर-टू-डोर’ चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गयी है। इसके लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम लगाई गयी है। नाव के जरिये इस टीम ने बाढ़ पीड़ितों के घर तक पहुंच कर उपचार व दवाओं का वितरण शरू कर दिया है । इस बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चिकित्सकीय व्यवस्था का जायजा लिया।
       मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के उपचार के लिए सभी बाढ़ चौकियों पर पहले से चिकित्सकों की टीम पर्याप्त दवाओं के साथ मौजूद है और लोगों का उपचार भी कर रही है। बावजूद इसके बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में बहुत से ऐसे लोग जो अपने घरों में है और बाढ़ चौकियों तक उपचार के लिए नहीं पहुंच पा रहे। ऐसे लोगों को चिकित्सकीय सेवा उनके घर पर ही उपलब्ध कराने के लिए बुधवार से आरबीएसके की 16 टीम लगा दी गयी है। प्रत्येक टीम में दो चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी शामिल हैं। आरबीएसके की ये सभी टीम नाव के जरिये लोगों के घरों तक पहुंचकर उन्हें चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायेगी। उन्होंने बताया कि आरबीएसके की सभी टीमों ने काम करना शुरू कर दिया है। 
इस बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने चिकित्साधिकारी डा. अतुल सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्सी से रविदास घाट क्षेत्र में नाव से भ्रमण कर लोगों से उनके स्वास्थ की जानकारी ली और संक्रामक रोगों से सचेत रहने की सलाह दी। इस दौरान आवश्यक दवाओं के साथ ही ओआरएस के पैकेट व क्लोरीन की गोलियां भी वितरित की गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा के पर्याप्त प्रबंध है। प्रभावित क्षेत्रों में यदि कोई बीमार है तो वह बाढ़ चौकियों पर अपना उपचार करा सकता है। जरूरत हुई तो उसके घर पर भी चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध करायी जायेगी।
      बीमार दो गर्भवती का किया गया उपचार। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आनंदमयी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सोनाली त्रिपाठी को सूचना मिली कि भदैनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गर्भवती मानसी (20 वर्ष) व रूबी वर्मा (28 वर्ष) बीमार हैं। उन्हें गोयनका महाविद्यालय में बनाये गये बाढ़ सहायता केन्द्र में लाया गया। डा. सोनाली त्रिपाठी ने दोनों गर्भवती का उपचार किया और उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही आराम करने की सलाह दी। दोनों ही गर्भवती की हालत में अब सुधार है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीयूष राय ने बताया कि बुधवार को बाढ़ राहत शिविरों में 482 मरीज देखे गये। साथ ही ओआरएस के 372 पैकेट व क्लोरीन टेबलेट की 2560 गोलियां वितरित की गयी। इस तरह सात दिनों में बाढ़ राहत शिविरों में कुल 2139 मरीज देखे जा चुके है। साथ ही ओआरएस के 1583 पैकेट व क्लोरीन टेबलेट की 1120 गोलियां वितरित की गयी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.