ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

चांद पर कदम रखने वाले एल्ड्रिन ने की चौथी शादी, 30 साल छोटी अंका से ब्याह रचाया

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 21, 2023

मुंबई, 21 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी के मशहूर अंतरिक्ष यात्री रहे बज एल्ड्रिन ने शुक्रवार को 93 साल की उम्र में चौथी शादी की है। उनकी पत्नी डॉ. अंका फॉर की उम्र 63 साल है। खुद एल्ड्रिन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, हम दोनों घर से भागकर शादी करने वाले टीनएजर्स की तरह उत्साहित हैं। 1969 में अपोलो 11 मिशन के तहत नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन चांद पर गए थे। नील आर्मस्ट्रांग चांद पर सबसे पहले उतरे थे। उनके 19 मिनट बाद बज एल्ड्रिन ने चांद पर कदम रखा था।

बज एल्ड्रिन ने शादी के बाद ट्विटर पर पत्नी अंका के साथ की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, मेरे 93वें जन्मदिन के मौके पर मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने अपनी प्रेमिका डॉ. अंका फॉर के साथ शादी कर ली है। हमने लॉस एंजिलिस में एक छोटे समारोह में शादी की। बज एल्ड्रिन की पोस्ट को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। ट्विटर यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप जरूर चांद पर उतरने जैसा महसूस कर रहे होंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे बज, आपको शादी के लिए शुभकामनाएं। मैं आपके लिए खुश हूं। हमेशा की तरह आपने स्टाइल में ऐसा किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.