ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आलिया भट्ट ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' के पांच साल पूरा होने पर, फिल्म में अपने किरदार को किया याद।

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 17, 2021

सेंसरबोर्ड की कांट-छांट के बाद फाइनली 17 जून 2016 को अभिषेक चौबे द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'उड़ता पंजाब' को रिलीज किया गया था। सेंसरबोर्ड द्वारा फिल्म को कई जगह अश्लील बताते हुए पूरे 89 सीन्स के कटौती का सामना करना पड़ा था वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट के ग्रिन सिंगल मिलने पर फिल्म को रिलीज किया गया था। अनुराग कश्यप और एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था। फिल्म की कहानी भी बहुत दिलचस्प रही थी।
 
इस फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म की कहानी पंजाब के युवा पीढ़ी का ड्रग्स से जुड़े गंभीर मामले और उसके असर को दिखाया गया था। फिल्म के गाने भी बेहतरीन रहे। फिल्म में पंजाब के एक रॉकस्टार , एक डॉक्टर, प्रवासी मजदूर और पुलिस अधिकारी के कहानी को दिखाया गया जिससे ड्रग्स की लत के कारण उनकी जिंदगी बदलती दिखी। इस फिल्म में सभी का किरदार खास रहा।
 
वहीं आलिया भट्ट की पर्फोर्मेंस भी बेहतरीन रही। आलिया के किरदार बहुरिया को खूब पसंद किया गया। आलिया ने इस फिल्म में गाना भी गाया था । वहीं इस फिल्म में आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस के लिए फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। आलिया ने आज अपनी फिल्म के पांच साल पूरा होने की खुशी जाहिर की। आलिया ने सोशल मीडिया पर अपने किरदार की झलक को फिर से दिखाया और 'एक कुड़ी' गाने के साथ फिल्म के पांच साल पूरा होने की जानकारी दी।
 
फिल्म को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया वहीं सुदीप शर्मा और अभिषेक चौबे ने फिल्म की कहानी लिखी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 98 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि, आलिया भट्ट की मोस्ट वेटेड फिल्म 'गंगूबाई काठियावाडी' इस साल रिलीज होने को तैयार हैं।  डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के जन्मदिन के दिन फिल्म के रिलीज डेट, टीजर और नए पोस्टर को शेयर किया गया।  संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस 'भंसाली प्रोडक्शन' द्वारा फिल्म को 30 जुलाई 2021 के दिन रिलीज करने की जानकारी दी गई है। साथ ही फिल्म के नए पोस्टर और ट्रेलर शेयर किया गया।
 
आलिया राजामौली की फिल्म आरआरआर में भी नजर आएँगी। फिल्म में उनके  साथ एन टी रामा राओ ज्यूनीयर, राम चरण, और ओलिविआ मोरिस  नजर आएंगे। यह कहानी भारत के स्वंतंत्रता सैनानी अल्लुरी सीताराम राजू और कौमाराम भीम की ज़िंदगी पर आधारित है जिन्होंने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निज़ाम से जंग लड़ी थी। फिल्म को हिंदी ,कन्नड़, मलयालम और तमिल में डब किया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.