ताजा खबर

Avengers: Doomsday का नया ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम के सामने थॉर और एवेंजर्स की मुश्किलें बढ़ीं

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 15, 2026

मार्वल फैंस जिस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ‘Avengers: Doomsday’ का नया ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। कुछ समयपहले फिल्म का पहला ट्रेलर सामने आया था, जिसमें एवेंजर्स और खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम की झलक ने खूब उत्सुकता बढ़ाई थी। अब नए ट्रेलरमें डूम की कहानी, उसकी तबाही और उसके खिलाफ खड़ी होने वाली टीम की झलक ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

ट्रेलर की शुरुआत डॉक्टर डूम के असली नाम विक्टर और उसके अतीत से होती है। बैकग्राउंड में सुनाई देने वाली आवाज बताती है कि विक्टर बेहदबुद्धिमान, दयालु और दूसरों की परवाह करने वाला इंसान था, लेकिन उसने अपने करीबियों को खो दिया। इसके बाद कहानी तेजी से तबाही के बीचपहुंचती है, जहां एवेंजर्स और डूम के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। ट्रेलर में एंट-मैन, कैप्टन अमेरिका और थॉर जैसे सुपरहीरोज भी एक्शनमें नजर आते हैं।

सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है थॉर और डॉक्टर डूम का मुकाबला। ट्रेलर में एक बार फिर वह खतरनाक पल देखने को मिलता है, जब डूम थॉर केस्टॉर्मब्रेकर को महज दो उंगलियों से रोक देता है और उसे दूर फेंक देता है। आखिर में थॉर डूम को धमकी देते हुए हमला करता है, लेकिन डूम उसकीताकत को भी आसानी से रोक देता है। इसके बाद उसका डायलॉग “नर्क भी मेरे आदेश का पालन करेगा, क्योंकि मैं हूं डूम” इस पूरे मुकाबले को औरदमदार बना देता है।

नया ट्रेलर उस टीम की भी झलक देता है, जो डॉक्टर डूम के खिलाफ मोर्चा संभालने वाली है। माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली ने फिल्म कीकहानी लिखी है। फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी और पॉल रुड समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे। ‘Avengers: Doomsday’ 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Post:-


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.