आज की ब्यूटी दुनिया एक बड़े बदलाव से गुजर रही है, जहाँ “ज़्यादा प्रोडक्ट्स” की जगह “सही प्रोडक्ट्स” को महत्व दिया जा रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ा रहा है भारतीय स्किनकेयर ब्रांड Leafoberryy, जो स्किनकेयर मिनिमलिज़्म यानी कम लेकिन असरदार रूटीन को बढ़ावा देता है। इस ब्रांड की शुरुआत स्किनकेयर फ़ॉर्म्युलेटर और वेलनेस एडवोकेट ग़ज़ल कोठारी ने की है, जिनका मानना है कि स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए मुश्किल और महँगे रूटीन नहीं, बल्कि समझदारी से चुने गए प्रोडक्ट्स की ज़रूरत होती है।
जैसे-जैसे लोग 10-स्टेप स्किनकेयर रूटीन से हटकर सरल और टिकाऊ विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं, Leafoberryy ने अपने दो प्रमुख प्रोडक्ट्स— Himalayan Yoga Glow Cream और Moonmyst Night Renewal Cream - के ज़रिए इस बदलाव को और मज़बूत किया है। ये दोनों प्रोडक्ट्स मिलकर एक ऐसा रूटीन बनाते हैं जो आपको बेहतर परिणाम देने पर फोकस करता है।
Himalayan Yoga Glow Cream को दिन के समय त्वचा को पोषण, नमी और प्राकृतिक चमक देने के लिए तैयार किया गया है। वहीं Moonmyst Night Renewal Cream रात के दौरान त्वचा की मरम्मत और पुनर्जीवन पर काम करती है। यह रूखापन, रूखी और खुरदरी स्किन टोन, डलनेस और उम्र के शुरुआती संकेतों को कम करने में मदद करने के मकसद से बनाई गई है। दोनों प्रोडक्ट्स मिलकर एक सिंपल लेकिन प्रभावी डेली रूटीन प्रदान करते हैं।
इस सोच पर बात करते हुए Leafoberryy की फ़ाउंडर ग़ज़ल कोठारी कहती हैं, "Leafoberryy में, हमारा मानना है कि स्किनकेयर लोगों को सशक्त बनाने के लिए है, उन्हें परेशान या टेंशन देने के लिए हैं। ज़्यादा प्रोडक्ट लगाने से अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे, ये सोच गलत है, आपको सही प्रोडक्ट चाहिए, और हम यही प्रमोट करते है। आज के कस्टमर ऐसे स्मार्ट फ़ॉर्म्युलेशन की तलाश में हैं जो कई फ़ायदे दें और साथ ही त्वचा की सेहत को भी बेहतर बनाए रखें।"
स्किनकेयर मिनिमलिज़्म का बढ़ता ट्रेंड इस बात का संकेत है कि लोग अब अपनी स्किन हेल्थ को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। कई लेयर्स और एक्टिव इंग्रेडिएंट्स का अत्यधिक उपयोग अक्सर स्किन में जलन और सेंसिटिविटी पैदा कर सकता है। ऐसे में ऐसे मल्टी-फंक्शनल प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है जो रूटीन को आसान बनाते हुए असरदार परिणाम दें।
Leafoberryy एक ऐसे स्किनकेयर दृष्टिकोण को बढ़ावा दे रहा है जो सरल, संतुलित और लंबे समय तक अपनाए जाने योग्य है। यह बदलाव इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाला समय ऐसे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का है, जो बेहतर देखभाल और अधिक स्थिर परिणाम दे!