ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

तीसरी लहर से पहले बदल जाएगी स्वास्थ्य केंद्रों की सूरत

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 10, 2021

वाराणसी, 10 जून 2021 | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हाथीबाजार को गोद लेने के कदम के बाद अब जनप्रतिनिधियों ने भी स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेना शुरू कर दिया है। इस पहल से न केवल जर्जर भवनों का जीर्णोद्धार होगा, बल्कि बेड बढ़ाए जाने, जांच, इलाज सहित अन्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसे में माना जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले स्वास्थ्य केंद्रों की तस्वीर बदली-बदली नजर आएगी।
 
अगस्त-सितंबर तक संभावित तीसरी लहर के आने से पहले मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने का आह्वान किया था। इस क्रम कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पीएचसी चिरईगांव को गोद लेने का निर्णय लिया है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि विधायक अवधेश सिंह भी पिंडरा में स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेंगे। इसके अलावा कैंट विधायक पीएचसी सौरभ श्रीवास्तव ने शहरी स्वास्थ्य केंद्र माधोपुर, भेलूपुर, बजरडीहा और महेश चंद श्रीवास्तव ने मंडुवाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेने का निर्णय लिया है।
 
जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लिया जा रहा है। यहां जरूरत के हिसाब से संसाधनों का मूल्यांकन भी विभागीय स्तर पर कराया जा रहा है। तीसरी लहर से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।-डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.