ताजा खबर
मोदी को कोई डरा-धमका नहीं सकता...जानें PM की शान में पुतिन ने क्या कहा?- देखें यह वीडियो   ||    भारतीय राजदूत ने की कतर में सजा-ए-मौत पाए 8 पूर्व Navy अफसरों से मुलाकात, बताया आगे का प्लान   ||    Year Ender 2023: साल 2023 में इन क्रिकेट टीमों का रहा दबदबा, जानिए कौन सी टीम रही सबसे फिसड्डी!   ||    IPL 2024: आईपीएल में आखिरी बार नजर आएंगे ये 3 भारतीय धुरंधर! वजह जान आप भी कहेंगे बात तो सही है   ||    BCCI Announce WPL Committee Members : WPL के लिए जारी हुई कमेटी मेंबर्स की लिस्ट, देखें किसे क्या जि...   ||    Fact Check: क्या आपसे भी Ratan Tata के नाम पर मांगा गया पैसा? वायरल हो रहा Deepfake वीडियो   ||    Mahila Samman Savings Certificate: सिर्फ 1000 रुपये के निवेश में मिलेगा तगड़ा रिटर्न! समझिए पूरा कैल...   ||    Geyser खरीदने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें; वरना हो सकता है बड़ा नुकसान   ||    PNB Customers Alert! 18 तारीख से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता   ||    Five unique love stories: वो 5 महिलाएं, जो मोहब्बत की खातिर कर गईं देश की सरहद पार, भारत आकर पूरा कि...   ||   

बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट आयात करेगी दिल्ली सरकार

Posted On:Tuesday, April 27, 2021

अपडेट..नई दिल्ली, 27 अप्रैल । ‘दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में गहरा रहे ऑक्सीजन संकट को दूर करने के लिए बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट मंगवा रही है ।’ ये बातें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।

मुख्यमंत्री दिल्ली में ऑक्सीजन और अस्पतालों की स्थिति पर सरकार के काम की जानकारी दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दिल्ली सरकार लगातार राष्ट्रीय राजधानी में आईसीयू बेड और कोविड सेंटर बढ़ाने पर काम कर रही है। इसी के अंतर्गत दिल्ली सरकार दिल्ली के अंदर ऑक्सीजन के 40 प्लांट लगाएगी । जिनमें से आठ प्लांट केंद्र सरकार बनाएगी वहीं 32 प्लांट दिल्ली सरकार लगवाएगी। इसके पहले हम फ्रांस से 21 रेडी-टू-यूज़ ऑक्सीजन प्लांट्स आयात कर रहे हैं। उन्हें तुरंत उपयोग में लाया जा सकता है। ये विभिन्न अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे और इससे हमें उन अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट का समाधान करने में मदद मिलेगी।’

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ‘दिल्ली सरकार ने बैंकॉक से 18 टैंकर (ऑक्सीजन) आयात करने का फैसला किया है, वे कल से आने शुरू हो जाएंगे। हमने इसके लिए वायुसेना के विमानों के उपयोग की अनुमति देने के लिए केंद्र से अनुरोध किया है। वार्ता जारी है, मुझे पूरी उम्मीद है कि वार्ता सफल होगी। यह परिवहन के मुद्दे को हल करेगा।’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन लोगों को धन्यवाद भी दिया जो लगातार इस आपदा में दिल्ली की मदद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैंने देश के सभी मुख्यमंत्रियों और उद्योगपतियों को मदद के लिए चिट्ठी लिखी थी। हमें सभी से पूरा सहयोग मिल रहा है।मैं सभी मुख्यमंत्रियों, उद्योगपतियों, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का शुक्रिया अदा करता हूँ।’


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.