ताजा खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर बन रहा देश का पहला रनवे के नीचे छह लेन का अंडरपास, ऊपर उड़ेंगे विमान, नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, July 9, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल प्रोजेक्ट के तहत देश का पहला सक्रिय रनवे के नीचे बनने वाला छह लेन का अंडरपास तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अंडरपास के लिए फिलहाल फाउंडेशन और राफ्ट निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।

करीब 450 मीटर लंबा यह अंडरपास देश के अगली पीढ़ी के इंफ्रास्ट्रक्चर का हिस्सा माना जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि इसके ऊपर विमान उड़ान भरते और संचालित होते रहेंगे, जबकि नीचे से सड़क यातायात निर्बाध रूप से चलता रहेगा।

सरकार का कहना है कि यह परियोजना आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर कनेक्टिविटी का अनूठा उदाहरण होगी। इसके पूरा होने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर यातायात प्रबंधन और यात्रियों की आवाजाही को और अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.