ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शाओमी (Xiaomi) भारत में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट करने के लिए Xiaomi NFC Pay Strap का लॉन्च करने की तैयारी में; जानिए पूरी खबर

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 29, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, २९ सितम्बर, २०२१    

टेक्नॉलजी की दुनिया में शाओमी (Xiaomi) बड़ा धमाका करने वाला है। कंपनी बहुत जल्द फिटनेस बैंड्स के लिए एक हाई-टेक स्ट्रैप लॉन्च करने वाली है, जिससे आप कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकेंगे। कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर रघु रेड्डी ने अपने ट्विटर हैंडल से शाओमी की इस अडवांस टेक्नॉलजी को टीज किया। ट्वीट में रेड्डी ने ऐलान किया कि Xioami NFC Mi Pay स्ट्रैप बहुत जल्द लॉन्च होने वाले हैं। 

RuPay और RBL बैंक से चल रही बात - 

कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी के काम करने के तरीके के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। माना जा रहा है कि शाओमी अपने NFC पे स्ट्रैप को भारत में भी लॉन्च करेगी। खास बात है कि कंपनी इसके लिए RuPay, RBL बैंक और पेमेंट पार्टनर Zeta से बात कर रही है। शाओमी का यह हाई-टेक स्ट्रैप दिखने में किसी आम सिलिकॉन स्ट्रैप की तरह लगता है, लेकिन इसमें दिया गया NFC लोगो इसे आम स्ट्रैप से अलग बनाता है।

हाल ही में Xiaomi ने लांच किया स्मार्ट बैंड 6 - 

शाओमी ने हाल ही  में भारत में अपने Mi Smart Band 6 को लॉन्च किया है। इस स्मार्ट बैंड की कीमत 3,499 रुपये है। फीचर और स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 1.56 इंच का फुल स्क्रीन AMOLED टच डिस्प्ले दिया गया है। 450 निट्स की ब्राइटनेस वाले इस स्मार्ट बैंड में पिछले वेरिएंट के मुकाबले 50 प्रतिशत ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलता है। 

80 वॉच फेस के साथ आने वाले इस स्मार्ट बैंड में कंपनी SpO2 मॉनिटर भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा इसमें आपको हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर और स्ट्रेस मॉनिटर भी मिलेगा। वहीं, स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए बैंड में कंपनी 30 फिटनेस मोड भी ऑफर कर रही है। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.