ताजा खबर
शेयर बाजार इस हफ्ते कैसा प्रदर्शन करेगा? एक्सपर्ट दे रहे हैं ये सलाह   ||    Petrol Diesel Price: अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या है लेटेस्ट रेट   ||    सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट, शटडाउन से बच गया अमेरिका पर क्या गोल्ड गिरावट से बच पाएगा?   ||    शादाब खान ने बताया कौन है भारत का सबसे खतरनाक बल्लेबाज और गेंदबाज, कोहली-बुमराह का नहीं किया जिक्र   ||    World Cup: 'अब इसकी आदत हो गई है...', वनडे विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने पर छलका युजवेंद्र चहल का ...   ||    IND vs NED : टीम इंडिया के साथ देरी से जुड़ेंगे विराट कोहली, दूसरे वॉर्म अप मैच के लिए केरल पहुंचे भ...   ||    Love Jihad: हिंदू लड़कियों की मुस्लिम लड़कों से शादी की साजिश, कई लालच दिए, इवेंट मैनेजर सना खान गिर...   ||    भाजपा को 10 सालों तक मुसलमानों के वोटों की जरूरत नहीं...असम CM सरमा ने ऐसा क्यों कहा?   ||    Gandhi Jayanti 2023 Quotes: गांधी जी के 10 विचारों में छिपा है सुखी-सफल जीवन का राज   ||    Lal Bahadur Shastri Jayanti: जयंती के मौके पर पढ़ें लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार, जीवन बनेगा स...   ||   

असीम मुनीर होंगे पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ, रह चुके ISI के भी मुखिया

Posted On:Thursday, November 24, 2022

मुंबई, 24 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ होंगे। वे ISI के चीफ भी रह चुके हैं। अब वो जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे। बाजवा 29 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। जनरल मुनीर वही हैं, जिन्होंने पूर्व PM इमरान खान को आसपास मौजूद भ्रष्‍टाचार के बारे में बताया था। इसके बाद ही उन्हें उनके पद से हटा दिया गया था। असीम 2018-2019 में 8 महीनों के लिए ISI चीफ रह चुके हैं। इमरान खान ने अपने करीबी फैज हमीद को ISI चीफ बना दिया था और गुजरांवाला कॉर्प्स कमांडर के तौर पर मुनीर का ट्रांसफर कर दिया था। असीम को 2018 में टू-स्टार जनरल के रैंक पर प्रमोट किया गया था, लेकिन उन्होंने इस पोस्ट को 2 महीने बाद जॉइन किया। लेफ्टिनेंट जनरल के तौर पर उनका 4 साल का कार्यकाल 27 नवंबर को खत्म होगा।

पाकिस्तान मंत्री मरियम औरंगजेब ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सैयद असीम मुनीर को नया आर्मी चीफ नियुक्त किया है। इस बारे में राष्ट्रपति को सूचित कर दिया गया है। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को चेयरमैन ऑफ जॉइंट चीफ्स नियुक्त किया है। तो वहीं, इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर के पाकिस्तान आर्मी चीफ बनने के बाद भारत से रिश्तों में कोई खास बदलाव नहीं आएगा, क्योंकि 14 फरवरी, 2019 को हुए पुलवामा अटैक में मुनीर का ही हाथ था। जिस तरह से हमला हुआ था उसमें मुनीर की छाप भी देखने को मिली थी। ये सुनियोजित हमला था, जिसे प्लानिंग और ट्रेनिंग के जरिए ही अंजाम दिया जा सकता था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.