ताजा खबर

वाराणसी में बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, रुद्राक्ष सेंटर के बाहर 1100 आंगनबाड़ियों को जलभराव से होकर निकलना पड़ा

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, September 9, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बारिश के बीच मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गया। बारिश थमने के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के मेन गेट पर फिर से जलभराव हो गया, जिससे कार्यक्रम में शामिल होने आईं करीब 1100 आंगनबाड़ियों को पानी से होकर बाहर निकलना पड़ा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जलभराव के बीच अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। खास बात यह रही कि रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के ठीक बगल में नगर निगम का प्रधान कार्यालय होने के बावजूद पानी की समस्या दूर करने के लिए मौके पर नगर निगम का कोई अधिकारी या कर्मचारी नजर नहीं आया। भारी बारिश के बाद शहर के कई दूसरे इलाकों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

पिपलानी कटरा में करीब तीन फीट पानी भर गया, जिसके बीच से लोगों को गुजरना पड़ा। मंदिर से लौट रहे श्रद्धालु भी पैदल पानी पार करते नजर आए। वहीं चौकी इंचार्ज खुद पानी में उतरकर लोगों को सुरक्षित दिशा में जाने की सलाह देते दिखे। रेवड़ी तालाब इलाके में भी पानी दुकानों तक पहुंचने लगा, जिससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा आजाद पार्क, औसानगंज चौमुहानी, जैतपुरा मार्ग, नाटी इमली, लंका और सुंदरपुर समेत कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से जल निकासी को लेकर कई दावे किए जाते हैं, लेकिन हर साल बारिश के दौरान व्यवस्था की हकीकत सामने आ जाती है। कई जगहों पर जलभराव के बावजूद नगर निगम की टीम सफाई या पानी निकालने के लिए मौके पर दिखाई नहीं दी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.